फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCERT: SGST team also jumped into the investigation, will find out where the paper of books came from

एनसीईआरटी : एसजीएसटी का दल भी जांच में कूदा, पता लगाएगा कहां से आया किताबों का कागज

Sun, 23 Aug 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
NCERT: SGST team also jumped into the investigation, will find out where the paper of books came from
एनसीईआरटी : एसजीएसटी का दल भी जांच में कूदा, पता लगाएगा कहां से आया किताबों का कागज
विज्ञापन

मेरठ। एनसीईआरटी की फर्जी किताबें छापने के मामले में स्टेट जीएसटी की टीम भी पड़ताल कर रही है। हालांकि किताबों पर कोई जीएसटी नहीं लगता है। लेकिन किताबें छापने के लिए जो कागज इस्तेमाल किया गया है अगर वह किसी बिना रजिस्टर्ड फर्म से खरीदा गया है तो फिर 12 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (स्टेट जीएसटी) के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी वर्मा और राजेश राय की टीम भी इस मामले की पड़ताल में जुटी हैं। एसजीएसटी (एसआईबी) के एडिशनल कमिश्नर शशि भूषण सिंह ने बताया कि स्टेट जीएसटी की टीम ने भी दिन भर पड़ताल की है। जहां किताबें छप रही थीं, वहां टीम ने जाकर जांच की। वह फर्म जीएसटी में पंजीकृत है। टीम के हिसाब से करीब 11 करोड़ की किताबें मिली हैं। टीम को अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है जिससे पता चल सके कि यह कागज कहां से आ रहा था। लेकिन इतना माना जा रहा है कि अगर यहां एनसीईआरटी की किताबें छापने की अनुमति ही नहीं है तो फिर यह कागज किसी पंजीकृत फर्म से खरीदा गया हो ऐसा नहीं लगता है। हालांकि पूरी पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि यह कागज कहां से आया था और इस पर जीएसटी बनता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed