मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल के निर्देशन व उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण में भारतीय चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से कृषक इंटर काॅलेज के बहुद्देशीय सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संचालन सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार ने किया।
कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो जीवन बचाने और समाज में स्थायी बदलाव लाने की शक्ति रखता है। रक्त का योगदान समस्त सैन्य स्टाफ व एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान के इस महापर्व में रक्तदान किया। संचालन में डाॅ. अमित निर्मल, डाॅ. जफर, आदिल, अंकित, आकाश, हिना, विशाल आदि का सहयोग रहा।