Navratri 2020: ऐसा पहली बार, जब नवरात्र में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, ऐसे करें मां की पूजा
कोरोना वायरस के चलते पहली बार नवरात्र पर मंदिरों के कपाट बंद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के चलते पहली बार नवरात्र पर मंदिरों के कपाट बंद किए गए हैं। इनमें प्रसिद्ध परशुरामेश्वर मंदिर पुरा महादेव, माता सीता सती स्थली पंचमुखी महादेव मंदिर बालैनी, गुफा बाबा मंदिर सरूरपुर कला, मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर फजलपुर सुंदरनगर और कान्हड़ में देवी मंदिर सहित जिले के बड़े मंदिर शामिल हैं। अष्टमी और नवमी के दिन मंदिरों में लगने वाले मेलों को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि नगर व देहात क्षेत्र के मंदिरों को कुछ देर के लिए खोला जा रहा है। इस बार देवी नाव पर सवार होकर आएंगी। जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। माता का नाव पर आगमन और हाथी पर गमन दुख, रोग और शोक से मुक्ति दिलाता है। नवरात्र में घर में सुबह छह बजकर 25 मिनट से सात बजकर 25 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है।
6:24 से 7:25 तक कलश स्थापना विशेष फलदायी
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होती है। सुबह 6.25 से 7.25 तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद सुबह 11.35 से 12.20 तक शुभ मुहूर्त है।
ऐसे करें पूजन
माता की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर, अखंड ज्योत की स्थापना करें। एक ज्योत भैरव बाबा के लिए भी जलाएं। मां शैलपुत्री का पूजन सफेद पुष्प और अनार से करना अति शुभ माना जाता है। दूसरे नवरात्र को ब्रह्मचारिणी, तीसरे को चंद्र घंटा, चौथे को कुष्मांडा, पांचवे को स्कंद माता, छठे को कत्यायनी, सातवें को महाकाली, आठवें को महागौरी और नौवें को माता के नौवें स्वरूप सिद्धीदात्री की पूजा की जाती हैं।
यह भी पढ़ें: रेवती नक्षत्र में होगा चैत्र नवरात्र का शुभारंभ, ये रहेगा शुभ मुहूर्त का समय
क्या कहती है महिलाएं
अमीनगर सराय की उषा शर्मा का कहना है कि एहतियात के तौर पर इस बार घर पर ही माता की चौकी लगाकर पूजा करेंगी।
बिनौली की हरबीरी धामा कहती है कि लोगों को घरों पर रहने की सलाह दी जा रही है। इस बार घर पर ही माता का गुणगान करेंगी।
फजलपुर सुंदरनगर की अर्चना शर्मा का कहना है कि कोरोना के चलते भीड़ से दूर रहना होगा। वह घर पर ही माता का पूजन करेंगी।
क्या कहते हैं मंदिर के पुजारी
बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार शास्त्री का कहना है कि मंदिर में सैनिटाइजर कराया जाएगा। साबुन से हाथ धुलवाने के बाद एक-एक श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर फजलपुर सुंदरनगर के पुजारी ब्रह्मदत्त शास्त्री का कहना है कि दो दिवसीय मेले को भी टाल दिया गया है।
अमीनगर सराय स्थित मंदिर श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित अमोद कुमार का कहना है कि मंदिर में कई दिनों से आरती में तीन से चार महिलाएं ही आ रही है। मंदिर में सैनिटाइजर का छिड़काव करा दिया गया है।
अब तीन दिन और बंद रहेगें मंदिर के कपाट
परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर के कपाट अभी तीन दिन ओर बंद रहेंगे। मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने यह जानकारी दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/