फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchand fair : hundred of years old tradriton will break today

नौचंदी मेला : आज टूट जाएगी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा

Sun, 22 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nauchand fair : hundred of years old tradriton will break today
मेरठ। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते परंपराएं टूट रही हैं। जिसके तहत उत्तर भारत के प्रसिद्ध नौचंदी मेले के उद्घाटन की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा रविवार को टूट जाएगी। महामारी के मद्देनजर जनता कर्फ्यू के आह्वान से होली के दूसरे रविवार को नौचंदी मेले का उद्घाटन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष लगने वाला नौचंदी मेला उत्तर भारत की पहचान है। सैकड़ों सालों से नौचंदी मेले का उद्घाटन होली के बाद दूसरे रविवार को किया जाता रहा है। नौचंदी मैदान पर जिला पंचायत और नगर निगम के बीच स्वामित्व की लड़ाई जारी है। इसके चलते शासन ने एकांतर व्यवस्था की है। जिसके परिणामस्वरूप बारी-बारी से जिला पंचायत और नगर निगम मेले का आयोजन करते हैं। इसमें दुकानदार बुलंदशहर की नुमाइश खत्म होने के बाद आते हैं। इस बार नौचंदी मेले के आयोजन का जिम्मा नगर निगम पर है। नगर निगम की मेला आयोजन समिति ने 22 मार्च को नौचंदी मेले का उद्घाटन का समय तय किया था। प्रधानमंत्री द्वारा इस दिन जनता कर्फ्यू का आह्वान किए जाने से मेले के उद्घाटन की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा टूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed