फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Integration Tour reached Meerut: All the students coming from North Eastern states visited CCSU

मेरठ पहुंची राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा: पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र-छात्राओं ने किया CCSU और अमर उजाला का भ्रमण

Sat, 04 Feb 2023 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Feb 2023 02:04 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा शुक्रवार को मेरठ पहुंची। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। हंस चौधरी ने बताया कि यात्रा गुवाहटी से शुरू हुई थी। आज यात्रा विवि पहुंची इसके बाद मुद्रणालय का भ्रमण करेगी। पांच फरवरी को औघड़नाथ मंदिर और शहीद स्मारक पहुंचेगी।  

विज्ञापन
National Integration Tour reached Meerut: All the students coming from North Eastern states visited CCSU
राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन SEIL (सील) के अंतर्गत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2023' में पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाले सभी छात्र-छात्राओ का चौ. चरण सिंह विवि के मुख्य द्वार पर भव्य स्वागत किया गया ।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर्राज्यीय छात्र जीवन दर्शन (सील) के अंतर्गत 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2023' गुवाहाटी से प्रारंभ हो कर दिनांक 3 फरवरी को मेरठ पहुंची एवं द्वितीय दिवस दिनांक 4 फरवरी को विश्वविद्यालय में SEIL प्रतिनिधियों ने छात्र संवाद किया एवं विश्वविद्यालय के भ्रमण किया। इस वर्ष इस यात्रा में अब तक के सबसे अधिक 450 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह यात्रा देश के 64 स्थानों से होकर गुजरेगी, जिस कड़ी में 27 छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधि दल मेरठ में आया है।
विज्ञापन


सभी प्रतिनिधि यहां के स्थानीय परिवारों में रह कर सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति की एकता का अनुभव कर रहे हैं। 27 छात्र-छात्राएं मेरठ के विभिन्न 16 परिवारों में रुके हैं। आज दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय भ्रमण किया एवं छात्रों के साथ संवाद किया। आज आगे के कार्यक्रमों में मुद्रणालय का भ्रमण रहेगा, जहां ये छात्र-छात्राएं अखबार छापने की प्रक्रिया, सम्पादन एवं अन्य संबंधित अनुभव ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: CBI ने लिसाड़ीगेट की छापेमारी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में बड़ी कार्रवाई, ये है पूरा मामला

National Integration Tour reached Meerut: All the students coming from North Eastern states visited CCSU
राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा - फोटो : अमर उजाला

5 फरवरी को सिद्ध क्षेत्र 'बाबा औघड़नाथ का मंदिर' में स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन करेंगे व 1857 की क्रांति के 'शहीद स्मारक का अनुभव कर महाभारत कालीन ऐतिहासिक स्थल हस्तिनापुर के लिए रवाना होंगे। अंतिम दिवस 6 फरवरी को चौ. चरण सिंह में नागरिक अभिनंदन समारोह के साथ संपान होगा, जिसमे कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार मा. श्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे।

राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के संयोजक हंस चौधरी ने कहा कि इस यात्रा में भाग ले रहे पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को देश की विविधता को प्रत्यक्ष जानने का अवसर मिलेगा और इन युवाओं के माध्यम से यात्रा में मिलने वाले लोग पूर्वोत्तर के बारे में जान सकेंगे। सील यात्रा, भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। इस वर्ष की यात्रा सहभागियों को उत्तर कोरोना समाज को समझने के अवसर देगी। 

SEIL कोर्डिनेटर ओइनम रोमोला ने कहा कि गुवाहाटी से ग्रुप चार के हम सब पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं का गाजियाबाद और मेरठ में भव्य स्वागत के लिए आभार एवं धन्यवाद। यहां  के स्थानीय परिवारों से हम सभी को स्नेह मिल रहा है। यह बिल्कुल ऐसा है कि जैसे अपने परिवारों से दूर एक दूसरे परिवार में रह रहे हैं। हम सभी यहां ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण के लिए उत्साहित है। स्थानीय नागरिक और अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ रह कर सम्पूर्ण भारतवर्ष की सांस्कृतिक एकता का परिचय मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed