{"_id":"6015c72f8ebc3e5451173338","slug":"nation-builder-and-fortune-teller-are-workers-swami-prasad-maurya-city-news-mrt5230034104","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता हैं श्रमिक: स्वामी प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता हैं श्रमिक: स्वामी प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
मेरठ। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला श्रमिकों को लाभ सहित अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र देने के लिए चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र के निर्माता और भाग्य विधाता हैं।
उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य प्रमुख योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पहले सपा से जुड़े लोगों को ही साइकिलों का वितरण किया जाता था, लेकिन अब सीधा लाभ श्रमिकों के बच्चों को दिया जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों से श्रम विभाग में पंजीकरण कराने का आह्वान करते कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में 18 विद्यालय बनने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय का नाम अटल आवासीय विद्यालय रखा जाएगा। एक विद्यालय में एक हजार बच्चे पढ़ेंगे। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर इनके रहने, खाने की व्यवस्था की जाएगी।
100 बालिकाओं को साइकिल, श्रमिकों को 11.5 करोड़ की सहायता
मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम में श्रमिकों और उनके परिजनों को योजनाओं का लाभ दिया गया। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने मेरठ और बागपत के 6863 लाभार्थियों को करीब 11.52 करोड़ की धनराशि का लाभ दिया। वहीं, 20 महिला श्रमिकों को स्वीकृति पत्र और 100 बालिकाओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के पंजीयन व नवीनीकरण की फीस को 50 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि एक फरवरी से चेतन चौहान खेल प्रोत्साहन कल्याण योजना, महादेवी पुस्तक क्रय वितरण, श्रमिकों व उनके परिजनों को धार्मिक यात्रा कराने के लिए धार्मिक एवं पर्यटन योजना शुरू होने जा रही है। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यवीर त्यागी, डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, सीडीओ ईशा दुहन, उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट, सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेटियां यह बोलीं
बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी इच्छा आज सरकार ने पूरी कर दी है। धन्यवाद। - पूजा, कक्षा 12, पुरानी मोहनपुरी
ऐसी सरकार को धन्यवाद, जो हमारी मदद के लिए तैयार है। - सलोनी, कक्षा 11, शिवपुरम
मुझे तो यकीन नहीं हो रहा कि सरकार साइकिल भी दे सकती है। अब मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। -रिया पाल, कक्षा 11, पबला
पूर्व एमएलसी ओपी शर्मा के घर पहुंचे
मेरठ। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्य रहते हुए उन्होंने मांगों को कभी अधूरा नहीं छोड़ा। उन्होंने हर सरकार में अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए नियमानुसार लड़ाई लड़ी। इसी कारण सभी वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा का सम्मान करते थे।