फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Narendra Modi to inaugurate Lok Sabha elections in Meerut

मोदी मेरठ से करेंगे यूपी में लोकसभा चुनाव का आगाज

Tue, 19 Feb 2019 02:06 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 19 Feb 2019 02:06 AM IST
सार

भाग्यशाली मानते हुए इस बार भी शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में होगी रैली
मार्च के अंत में हो सकती है रैली, 15 मार्च तक जारी हो सकती है अधिसूचना

विज्ञापन
Narendra Modi to inaugurate Lok Sabha elections in Meerut
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विस्तार

 इस बार भी नरेंद्र मोदी यूपी में लोकसभा का चुनावी शंखनाद मेरठ से करेंगे। उनकी रैली के लिए शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने वाले मैदान को शुभ मानते हुए भाजपाइयों ने इसका चयन कर लिया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 15 मार्च तक जारी होने की उम्मीद जतायी जा रही है। इसके बाद प्रत्याशी घोषित होने का काम तेज हो जाएगा। माना जा रहा है कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी वेस्ट यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव हो सकता है। ऐसे में यहां से ही भाजपा अपना चुनावी शंखनाद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 2014 में माधवकुंज के सामने विशाल मैदान में हुई थी। यह एतिहासिक रैली में शुमार हुई थी। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 10 लोकसभा सीटों से कार्यकर्ता शामिल हुए थे। भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, शामली और मुजफ्फरनगर आदि जनपदों की विधानसभाओं की संयुक्त रैली भी इसी मैदान पर हुई थी और भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की थी। भाजपा सूत्रों के अनुसार मार्च माह के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री यहां रैली का चुनावी शंखनाद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed