Namo Bharat Train: रैपिडएक्स के किनारे बनेंगी ऊंची इमारतें, शुल्क लेकर सुविधाएं देगी सरकार, ये है जोनल प्लान
Meerut News : महानगर में रैपिडएक्स का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जहां से रैपिड रेल गुजरेगी, वहां सरकार भी विकास के कार्य कराने में लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर में रैपिडएक्स (नमो भारत) रेल मार्ग पर मोहिउद्दीनपुर से दौराला तक एनसीआरटीसी ने जोनल डेवलपमेंट प्लान बनाया है। इसमें मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की परिधि में सड़क के दोनों तरफ ऊंची बिल्डिंग बनाई जाएंगी। सरकार शुल्क लेकर यहां लोगों को सभी सुविधाएं देंगी। सरकार द्वारा नामित जापान की ली एंड ग्रांड कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को कंपनी के सदस्य नगर निगम पहुंचे और योजना के बारे में विचार विमर्श किया।
महानगर में रैपिडएक्स का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जहां से रैपिड रेल गुजरेगी, वहां सरकार भी विकास के कार्य कराने में लगी है। एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने जोनल डेवलपमेंट प्लान बनाया है, जिसको मेडा लागू करेगा। जापान की कंपनी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कंपनी के सदस्यों से जोन डेवलमेंट प्लान के संबंध में बातचीत हुई है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। सभी विभाग मिलकर इस पर काम कर रहे हैं।
ये है जोनल प्लान
किसी शहर के विकास के लिए सबसे पहले मास्टर प्लान तैयार किया जाता है। इसमें आवासीय, कॉमर्शियल और इंडस्ट्री क्षेत्र विकसित किए जाते है। इसके बाद रीजनल प्लान होता है और फिर जोनल प्लान तैयार किया जाता है। जोनल डेवलपमेंट प्लान में ऊंचे भवन बनाने के लिए सरकार अनुमति देती है। इसकी एवज में सरकार शुल्क लेती है। जोनल डेवलपमेंट प्लान में एमडीए द्वारा सभी सुविधा मुहैया कराई जाती है। जिसमें पार्किंग, कॉमर्शियल हब, पार्क, ग्रीन बेल्ट, वॉटर सप्लाई, सीवर की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी मेडा की होती है।
जोनल प्लान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत एनसीआरटीसी की ओर से ली एंड ग्रांड एसोसिएट्स, रैपिड कॉरिडोर की जोनल प्लानिंग करेंगे। कंपनी की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। - अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी
महायोजना में भू-उपयोग (हेक्टेयर में)
आवासीय 12980.45
व्यावसायिक 856.79
औद्योगिक 2820.86
पब्लिक 3185.06
पार्क व ओपन स्पेस 5163.03
ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट 3039.37
रीक्रिएशन व अन्य 678.63
शहरीकरण क्षेत्र 28724.19
यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल