फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat Ridership Crosses One Lakh, Additional Train Trips Introduced on Delhi-Meerut Corridor

UP: मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या एक लाख के पार, बढ़ाए नमो भारत के फेरे

Sat, 23 May 2026 12:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 May 2026 12:25 AM IST
सार

मेरठ-दिल्ली-गाजियाबाद कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के यात्रियों की संख्या प्रतिदिन एक लाख के पार पहुंच गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी ने सुबह और शाम के समय आठ अतिरिक्त फेरे शुरू किए हैं।

विज्ञापन
Namo Bharat Ridership Crosses One Lakh, Additional Train Trips Introduced on Delhi-Meerut Corridor
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीआरटीसी ने मेरठ-दिल्ली-गाजियाबाद कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुबह और शाम के समय नमो भारत ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे शुरू कर दिए हैं। इस फैसले से दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वर्तमान में इस पूरे कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 1 लाख से अधिक पहुंच गई है जबकि मेरठ मेट्रो में फिलहाल रोजाना 20 से 25 हजार लोग ही सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ से सराय काले खां के बीच कुल 30 नमो भारत ट्रेनें चल रही हैं। सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से 7 बजे के पीक ऑवर्स में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा था। विशेषकर मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। अतिरिक्त फेरों के सुचारू संचालन के लिए कॉरिडोर पर दो और ट्रेनें उतारी गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'हार के बाद भी सौ विधायकों के बराबर हूं', कार्यकर्ताओं से बोले संगीत सोम, 2027 की तैयारी में जुटने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक चलती हैं 12 मेट्रो ट्रेनें
इस मार्ग के 12 स्टेशनों के बीच 12 मेरठ मेट्रो ट्रेनें संचालित हैं। मेरठ में नमो भारत केवल चार मुख्य स्टेशनों (मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दीनगर, मेरठ साउथ) पर रुकती है जहां तक यात्रियों को पहुंचाने में मेरठ मेट्रो फीडर सेवा की तरह मदद करती है।

 

नमो भारत के फेरे बढ़ने से अब सुबह-शाम हर 5 मिनट में ट्रेन मिलेगी, जिससे यात्रियों को खड़े होकर सफर नहीं करना पड़ेगा। निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाना जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों की संख्या 30 से बढ़ाकर 33 की जा सकती है, जिससे हर 3 मिनट में संचालन संभव होगा। -पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी
 
यात्रियों की प्रतिक्रिया
सुबह बेगमपुल से सराय काले खां जाते समय और शाम को लौटते वक्त सीट न मिलने से खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती थी। फेरे बढ़ने से अब राहत मिलेगी। - दीपक कुमार, पल्लवपुरम

ट्रेन में मुख्य रूप से सुबह-शाम ही ज्यादा भीड़ रहती है, प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। - जितेन्द्र कुमार, कैलाश पुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed