{"_id":"69cd3bf33b6e614c6503b2ff","slug":"nagar-panchayat-team-caught-25-stray-bulls-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104681-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर पंचायत की टीम ने 25 लावारिस सांड़ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर पंचायत की टीम ने 25 लावारिस सांड़ पकड़े
विज्ञापन
हस्तिनापुर में आवारा सांड को पकड़ते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में आवारा सांड के हमले से एक छात्र की मौत और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद नगर पंचायत हरकत में आ गई है। चेयरपर्सन सुधा खटीक के निर्देश पर नगर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस और आक्रामक सांडों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन नगर पंचायत की टीम ने 25 लावारिस सांडों को पकड़कर गोशाला व आश्रय स्थलों में भेज दिया।
चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में लावारिस सांडों का व्यवहार काफी आक्रामक हो गया है, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। हाल ही में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि कस्बे के लोगों की सुरक्षा नगर पंचायत की प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नगर क्षेत्र में घूम रहे सभी आवारा सांडों व गोवंश को पकड़कर आश्रय स्थलों में छोड़ा जाएगा। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे ऐसे पशुओं के बारे में नगर पंचायत को सूचना दें।