फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Nigam officers have sealed a Hindustan Petrol Pump in Meerut

मेरठ: हिंस्दुस्तान पेट्रोल पंप सील, 17 साल पहले खत्म हो गई थी लीज, कार्रवाई के दौरान अफसरों से तीखी नोकझोंक

Tue, 15 Nov 2022 06:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Nov 2022 06:05 PM IST
सार

मेरठ समाचार : नगर निगम की टीम ने हिंस्दुस्तान पेट्रोल पंप को सील कर दिया। वहीं कार्रवाई के दौरान निगम के अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Nagar Nigam officers have sealed a Hindustan Petrol Pump in Meerut
नगर निगम के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को सील किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कचहरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप को सील कर दिया। बताया गया कि 18 लाख रुपये किराया बकाया न देने पर पेट्रोल पंप को सील किया गया है। पेट्रोल पंप की लीज समाप्त हो चुकी थी।

विज्ञापन


नगर निगम की टीम के अनुसार 2005 में ही पेट्रोल पंप की लीज समाप्त हो चुकी थी। मंगलवार की सुबह नगर निगम की टीम संपत्ति अधिकारी पुष्पेंद्र राज गौतम के साथ कचहरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों व पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


नगर निगम के संपत्ति अधिकारी डॉक्टर पुष्प राज गौतम ने बताया कि पेट्रोल पंप को लीज पर दिया गया था। जिसकी लीज 2005 में समाप्त हो गई। उसके बाद से लगातार लीज का रिन्यूअल कराने के लिए फर्म के संचालक को नोटिस जारी किए गए। लेकिन उन्होंने रिन्यूअल नहीं कराया। इस पेट्रोल पंप का संचालन बेनी प्रसाद द्वारा किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार

वहीं कार्रवाई के दौरान पंप के मैनेजर सतीश शर्मा ने निगम के अधिकारियों से बकाया किराया जमा करने की गुहार लगाई। लेकिन निगम के अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े कई जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed