फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: ठेकेदार के घर लूट करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में पैसा बांटते दिखे, करीब पहुंची पुलिस

Fri, 03 Feb 2023 09:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार संदीप राणा के मकान में लूट करने वाले दोनों बदमाश पैसा बांटते हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बदमाशों के नाम-पते के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई है। उनकी तलाश में पुलिस की टीम ने दबिश दी, लेकिन वह अपने घर से फरार मिले। एसपी सिटी पीयूष सिंह का दावा है कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जल्द मामले का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे रोड थानाक्षेत्र की मधुबन कॉलोनी निवासी संदीप राणा केंद्र में लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार हैं। बुधवार सुबह 10:30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। बदमाशों ने संदीप और उनके नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 40 हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। एसएसपी ने एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की दो टीम बदमाशों की तलाश में लगाई हैं। पुलिस की दोनों टीम ने मधुबन कॉलोनी में मकानों और बागपत रोड पर दुकानों के बाहर लगे करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे। जिसमें एक कैमरे में दोनों बदमाश लूट का पैसा गिनते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच कराई है। सर्विलांस टीम ने बदमाशों के नाम पते की जानकारी लगाकर उनके मोबाइल नंबर से काफी जानकारी जुटा ली। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। सर्विलांस टीम ने काफी जानकारी जुटा ली है। एक-दो दिन में बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ पैसा बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


बदमाशों की डायरी में प्रकाशक का नंबर मिला
पुलिस ने बताया कि बदमाशों की दो डायरी ठेकेदार के घर में छूट गई। डायरी की पड़ताल में दादरी गाजियाबाद के प्रकाशक का नंबर मिला। डायरी में कुछ लेनदेन का हिसाब भी लिखा हुआ है। काफी जानकारी जुटाने के बाद दो पुलिसकर्मी गाजियाबाद पहुंचे। पता चला है कि दादरी में एक स्कूल में प्रकाशक की किताबें देने का हिसाब मिला है। प्रकाशक से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे दिन भी दहशत में पीड़ित परिवार
बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर रेलवे रोड संजय शर्मा ने पीड़ित संदीप राणा और उनके बेटे वंश से अलग-अलग घटना की जानकारी ली। उनके बयान भी दर्ज किए हैं। इस घटना के बाद दूसरे दिन भी पीड़ित परिवार दहशत में रहा। परिचित और रिश्तेदारों का ठेकेदार के घर पर दिनभर तांता लगा रहा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि काफी जानकारी मिल गई है। मामले का जल्द खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed