{"_id":"63e0148c8c159d016031480e","slug":"na-meerut-news-c-14-1-107344-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हल्दी की रस्म के बाद मौत की नींद सो गई महिला सिपाही, दो दिन बाद थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हल्दी की रस्म के बाद मौत की नींद सो गई महिला सिपाही, दो दिन बाद थी शादी
Mon, 06 Feb 2023 10:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना के गांव अहमदाबाद में रविवार को मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात महिला सिपाही की बाथरूम में नहाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिन बाद उसकी शादी होनी थी। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अहमदाबाद निवासी गीता तालियान पुत्री गजराज सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थी। वह वर्तमान में मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात थी। परिजनों ने बताया कि गीता की दो दिन बाद सात फरवरी को शादी होनी तय थी। जिसे लेकर घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। रविवार को हल्दी की रस्म थी।
रस्म पूरी होने के बाद गीता नहाने के लिए घर के बाथरूम में चली गई। लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। इसके बाद गीता के परिजन चिंतित हो उठे। उन्होंने उसे आवाज लगाई तो वह नहीं बोली। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा
विज्ञापन
खोला तो गीता बाथरूम में बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ ब्रिजेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी गांव पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि महिला सिपाही की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मातम में बदली शादी की खुशी
शादी से दो दिन पहले हल्दी की रस्म के बाद हुई सिपाही गीता की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बादल गई। तीन भाइयों की इकलौती बहन की मौत के बाद घर में शादी के जश्न की तैयारियों को ग्रहण लग गया। महिला सिपाही की शादी तीन दिन बाद बुुलंदशहर जिले के गुलावठी कस्बे में होनी थी। वहां भी सब बरात की तैयारियों में जुटे थे, तभी लड़की की मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।