{"_id":"63e01341a7fda74aa2410671","slug":"na-meerut-news-c-14-1-106694-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो सप्ताह में सड़कों पर होंगी सभी 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो सप्ताह में सड़कों पर होंगी सभी 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें
विज्ञापन
मेरठ। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक शहर में सभी 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें सड़कों पर चलती नजर आएंगी। 8 और नई बसें इलेक्ट्रिक बसें शनिवार देर शाम तक डिपो पहुंच गईं। अब इन बसों की संख्या 48 हो गई है। दो बसें भी एक या दो दिन में आ जाएंगी। कुल 50 बसों की संख्या पूरी हो जाएंगी।
पहले चरण में शहर में 30 बसें चलीं। पिछले माह 10 बसें और शहर में आईं। 48 में से 39 बसों का संचालन रूटों पर हो रहा है। 1 बस डिपो में ही खड़ी की जाती है, जो 8 बसें और आई हैं इनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आने वाले दो सप्ताह में सभी बसें सड़कों पर होंगी। वर्तमान में जो बसें चल रही हैं इनमें मेडिकल से हापुड़ अड्डे होते हुए सिटी स्टेशन के लिए 5, मेडिकल से चौधरी चरण सिंह विवि होते हुए सिटी स्टेशन के लिए 4, हापुड़ अड्डे से किठौर के लिए 4, भैसाली से हस्तिनापुर के लिए 15, सरधना के लिए 10 और किला परीक्षितगढ़ और कैली के लिए 1-1 बस का संचालन हो रहा है। जल्द ही बाकी बची दस बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।