फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: आज से बनने शुरू होंगेे बिजली के बिल, नए कनेक्शन मिल सकेंगे

Mon, 06 Feb 2023 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। पश्चिमांचल के सभी जिलों में आज से बिजली बिल समेत सभी ऑनलाइन कार्य शुरू हो जाएंगे। पिछले एक सप्ताह से ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण के कार्य के चलते कोई कार्य नहीं हो पा रहा था। यह कार्य आज दोपहर 12 बजे तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

31 जनवरी की शाम से ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण किया जा रहा था। इसके चलते बिजली बिल बनना, बिल जमा होना, बिल संशोधन, नए कनेक्शन होना, भार वृद्घि, नाम परिवर्तन से संबंधित कार्य ठप पड़े थे। इसके कारण उपभोक्ता परेशान थे। मेरठ समेत पश्चिमांचल के गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा सभी 14 जिलों में कोई कार्य नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्य न होने के कारण विद्युत विभाग को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। पूरे रीजन में माह के शुरू में ही बिजली बिल जमा किए जाते हैं। इस एक सप्ताह में बिजली बिल जमा होने का कार्य नहीं हो सका। इस कारण प्रतिदिन करीब एक करोड़ के राजस्व की हानि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उपभोक्ताओं खाते से जुड़वाया मोबाइल नंबर
विद्युत निगम की ओर से 1 से 15 फरवरी तक सभी उपकेंद्रों पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की केवाईसी की जा रही है। उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को उनके खाते से जोड़ा जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग से संबंधित सभी सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी। इसके अलावा उन्हें बिजली बिल आने, जमा होने, कटौती होने के अलावा सभी जानकारी मेसेज के माध्यम से प्राप्त होती रहेंगी। रविवार को भी शहर में सभी उपकेंद्रों पर कैंप लगाकर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की गई। रविवार को दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने इसका लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed