फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Youth Sets Himself on Fire After Assault, Referred to Higher Medical Center

Muzaffarnagar: मारपीट से आहत युवक ने खुद को लगाई आग, गांव में मची अफरातफरी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Sat, 18 Apr 2026 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2026 01:24 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गंगधाडी गांव में मारपीट से आहत युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Youth Sets Himself on Fire After Assault, Referred to Higher Medical Center
अस्पताल में युवक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र के गांव गंगधाडी में एक युवक ने मारपीट से आहत होकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


आग लगने से गांव में मची अफरातफरी
गंगधाडी गांव निवासी हिमांशु ने देर रात अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। युवक को आग की लपटों में घिरा देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Muzaffarnagar: Youth Sets Himself on Fire After Assault, Referred to Higher Medical Center
अस्पताल में युवक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिन में हुई थी मारपीट
पुलिस के अनुसार युवक के साथ दिन में मारपीट की घटना हुई थी, जिससे वह मानसिक रूप से आहत था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने देर रात यह कदम उठा लिया।

एक आरोपी हिरासत में
सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारपीट के मामले में एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed