फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar woman suicide case: Baby Arvira died during treatment in hospital

जिंदगी की जंग हार गई चार साल की मासूम अरवीरा, मां-बेटे की पहले ही हो चुकी है मौत

Thu, 16 May 2019 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar woman suicide case: Baby Arvira died during treatment in hospital
अरवीरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात महिला द्वारा गृहक्लेश के चलते तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी पी लेने की सनसनीखेज घटना में मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती मासूम बच्ची अरवीरा भी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बुधवार तड़के उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, महिला के परिजनों ने शौहर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दूसरी तहरीर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी रमजानी की बेटी गुलशन (30) का निकाह करीब दस साल पूर्व किदवईनगर निवासी राशिद से हुआ था। दंपती के चार बच्चे थे, जिनमें बेटियां इलमा (8), इकरा (5), अरवीरा उर्फ अरीबा (4) और इकलौता बेटा रिहान (3) शामिल हैं। सोमवार देर रात गुलशन ने ससुराल में तीन बच्चों रिहान, इकरा व अरवीरा उर्फ अरीबा को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद खुद भी पी लिया था। इसमें गुलशन व मासूम बेटे रिहान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अरवीरा व इकरा को गंभीर हालत में मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


बुधवार तड़के मेरठ में भर्ती चार साल की अरवीरा उर्फ अरीबा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि इकरा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

वहीं अरवीरा की मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए। उधर, दोपहर बाद गुलशन के भाई तनवीर अहमद ने मामले में दूसरी तहरीर देते हुए शौहर राशिद के उकसाने पर जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पीने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं, बच्ची अरवीरा के शव को लेकर भी गुलशन के मायके व ससुराल पक्ष में विवाद की स्थिति है। फिलहाल बच्ची का शव ससुराल पक्ष के कब्जे में है, जिसे मायके पक्ष ने अपनी सुपुर्दगी में दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed