{"_id":"634512d8a4a61d17a36076fc","slug":"muzaffarnagar-wife-brutally-murdered-with-a-sharp-weapon-accused-husband-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मामूली बात पर पत्नी की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से की हत्या, आरोपी पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मामूली बात पर पत्नी की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से की हत्या, आरोपी पति फरार
Tue, 11 Oct 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:23 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के एक गांव में पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तावली निवासी असगर अली और उसकी पत्नी अंजुम (45) के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था।
अंजुम के परिजनों ने बताया कि मनमुटाव के चलते अंजुम दस दिन पूर्व अपने मायके सादपुर चली गई थी, तीन दिन पूर्व उसका पति गांव सादपुर पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर गांव तावली आ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: तकनीक में भी आसमान छू रहीं बालिकाएं, युवाओं के लिए बन रहीं प्रेरणास्रोत
विज्ञापन
सोमवार देर रात पति असगर अली ने धारदार हथियार से अंजुम के सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मृतका के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में मृतका के भतीजे नावेद ने आरोपी मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।