{"_id":"631b0e770fbdf3704e10f1da","slug":"muzaffarnagar-uproar-in-hospital-after-newborn-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नवजात की मौत पर जमकर हंगामा, लापरवाही का आरोप लगाकर डॉक्टरों के साथ की मारपीट, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवजात की मौत पर जमकर हंगामा, लापरवाही का आरोप लगाकर डॉक्टरों के साथ की मारपीट, जानें पूरा मामला
Fri, 09 Sep 2022 04:08 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Sep 2022 04:08 PM IST
सार
नवजात की मौत हाेने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डॉक्टरों के साथ मारपीट कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
नवजात की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। वहीं गुस्साए परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों के साथ मारपीट भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया।
कच्ची सड़क निवासी नितीश अरोरा की पत्नी ने नर्सिंग होम में बेटे को जन्म दिया। वहीं शुक्रवार सुबह चार बजे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यही नहीं परिजनों ने स्टाफ के साथ मारपीट भी की।
यह भी पढ़े: PHOTOS: युवक की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, मौके पर पहुंचे IG-SSP, गांव में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि दूध पिलाने के बाद बच्चे की मौत हुई है। मौत क्यों हुई यह जांच का विषय है। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: मर्डर: युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए परिजनों ने हत्यारे के घर में लगाई आग, गांव में तनाव