फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak Thakur murdered with a knife in Dulhida village of Meerut, relatives set fire in house of accused

मर्डर: युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Fri, 09 Sep 2022 06:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Sep 2022 06:50 PM IST
सार

Murder in Meerut: राजपूज समाज के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हत्यारे के घर में आग लगा दी। वहीं शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।

विज्ञापन
Deepak Thakur murdered with a knife in Dulhida village of Meerut, relatives set fire in house of accused
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Murder in Meerut: मेरठ जनपद में मोदीपुरम के दुल्हैड़ा गांव में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। वहीं बीच-बचाव में आए उसके चाचा वीर सिंह को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। पुलिस ने दीपक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद शाम को पांच बजे मृतक दीपक चौहान का शव गांव में पहुंचा तो भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान गांव की मुख्य सड़क पर शव रखकर दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और आरोपियों के घर बुलडोजर से कार्रवाई की जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। उधर, परिवार और गांव की महिलाएं भी सड़क पर बैठ गईं।
विज्ञापन


वहीं इस बीच महिलाएं उग्र हो गईं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जब तुम्हारे कुछ बस में नहीं है तो फिर यहां क्या करने आए हो। सीओ दौराला, एसओ पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें वहां से वापस भेज दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। अभी महिलाओं का धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ दौराला समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों का घर जेसीबी से ध्वस्त नहीं होगा, तब तक दीपक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर बुझवाई आग 
युवक की हत्या के बाद आरोपी के घर में आग लगा दी गई थी। वहीं पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलवाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि मैन रास्ते से करीब 200 मीटर अंदर गली में आरोपी का मकान था। जिस वजह से टीम को पानी का पाइप ले जाने में दिक्कत हुई।

यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

आरोपी के घर चले बुलडोजर, परिजनों को मिले 50 लाख का मुआवजा
मृतक के चाचा वीर सिंह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी देते हुए सीओ दौराला और एसपी सिटी से कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाए और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। जब तक आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई और बुलडोजर से कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शव को उठने ने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आईजी का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया गया कि युवक की हत्या करने वाला आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed