फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Two people died in road accident due to heavy fog

मुजफ्फरनगर: कोहरे का कहर जारी, सड़क हादसों दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर      

Sat, 22 Dec 2018 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar:  Two people died in road accident due to heavy fog
car accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में कोहरे के दौरान होने वाले हादसों का कहर लगातार दूसरे दिन जारी रहा। शुक्रवार देर रात कोहरे के चलते हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


पंजाब के जनपद रूपनगर के थाना मरिंडा क्षेत्र के गांव लुठेड़ी निवासी मनप्रीत (36) पुत्र रणधीर सिंह किसी गाड़ी पर चालक था। शुक्रवार देर रात वह हाईवे से गुजरते हुए वहलना चौक के पास स्थित गुप्ता रिजॉर्ट के निकट रुका था। उसी समय सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनप्रीत को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मनप्रीत के पास मिले मोबाइल व कागजात से उसकी शनाख्त हुई, जिसके बाद उसके परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए लाश को मोर्चरी भेज दिया गया। मनप्रीत के भाई सतनान सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मनोज कुमार (23) पुत्र राजेंद्र शुक्रवार को अपने मौसेरे भाई कुलदीप के साथ भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में आया था।

देर रात यहां से शहर लौटते समय जब दोनों बाइक पर मोरना के निकट पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने ले जाकर सीएचसी भोपा में भर्ती कराया।

वहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां मनोज कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया, जिसके खिलाफ मनोज के भाई कुलदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed