फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, two family members of six killed in car accident in uttar pradesh

यूपी: दो परिवारों पर टूटा कहर, सड़क हादसे में गई 6 लोगों की जान, मचा कोहराम

Fri, 30 Nov 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Nov 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, two family members of six killed in car accident in uttar pradesh
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हेलमेट नहीं लगाने की चूक शुक्रवार को दो परिवारों की खुशियों पर भारी पड़ी। यूपी के मुजफ्फरनगर व बिजनौर में हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने दिल्ली निवासी बाइक सवार दंपति और उनके बेटे को कुचल दिया। बिजनौर में कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो साल के बालक सहित दंपति की मौत हो गई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में हुए हादसे में मरने वाले सलीम (52), उनकी पत्नी बानो (45) और पुत्र भूरा (22) शास्त्री पार्क दिल्ली के रहने वाले थे। सलीम मूलरूप से मेरठ के कस्बा फलावदा के निवासी थे और काफी समय से परिवार के साथ दिल्ली जाकर रहने लगे थे। हादसे के वक्त ये तीनों छुटमुलपुर के गांव दधेड़ू स्थित अपनी एक रिश्तेदारी से मुजफ्फरनगर के मोहल्ला मल्हूपुरा में अपनी बेटी गुलिस्तां पत्नी आमिर कुरैशी के यहां आ रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव मलीरा के पास बाइक चला रहे भूरा ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में ये आ गए और बाइक ट्रक में फंस गई। ये सड़क पर घिसटते चले गए और इनकी मौत हो गई। बाद में चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

बिजनौर में गांव उब्बनवाला निवासी आशीष का परिवार हादसे का शिकार हुआ। आशीष रोशनाबाद हरिद्वार में मजदूरी करता है। हादसे के वक्त वह अपनी पत्नी आरती और दो साल के पुत्र लड्डू के साथ बाइक से अपनी ससुराल सिसौना से रोशनाबाद जा रहा था। भागूवाला पुलिस चौकी के सामने अचानक आए एक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में इनकी बाइक सामने से आई कार से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed