फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Three youth misbehaved with women on the National Highway

लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 12 Feb 2019 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Three youth misbehaved with women on the National Highway
सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय के बाहर से गांव छोड़ने के बहाने कार में लिफ्ट देकर तीन युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की गुहार पर एसएसपी ने मंसूरपुर थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।     

विज्ञापन

 
शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सात फरवरी को एक मरीज को दवा दिलाने के लिए स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय आई थी। पीड़िता के अनुसार शाम करीब छह बजे वह जिला अस्पताल से बाहर निकली। इस बीच शाहपुर के एक क्षेत्र निवासी युवक ने उसे घर तक छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। पहले से ही दो अन्य युवक भी कार में बैठे थे। तीनों युवक कार में उसे लेकर नेशनल हाईवे पर चल दिए। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा स्थित एक फैक्ट्री में कुछ काम होने का हवाला देकर आरोपियों ने महिला को भी कुछ देर में चलने की बात कहकर उतार लिया।

विज्ञापन

आरोप है कि महिला को उसे बहाने से फैक्ट्री के पीछे स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए। यहां तमंचा लगाकर उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला से मारपीट करते हुए उसे हत्या करने की धमकी दी गई और फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह गांव पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि शाहपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल मंसूरपुर का बताकर उसे टरका दिया। पीड़िता की गुहार पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मंसूरपुर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed