{"_id":"635e892444651b348677828d","slug":"muzaffarnagar-shrikant-tyagi-from-noida-saved-misbehaving-with-woman-was-wrong-but-i-i-saved-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: नोएडा के श्रीकांत त्यागी बोले- महिला से बदसलूकी गलत पर मैंने सम्मान बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: नोएडा के श्रीकांत त्यागी बोले- महिला से बदसलूकी गलत पर मैंने सम्मान बचाया
Sun, 30 Oct 2022 07:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Oct 2022 07:55 PM IST
विज्ञापन
shrikant tyagi
- फोटो : amr ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में नोएडा के श्रीकांत त्यागी ने कहा कि समाज को एक साथ लेकर चलने में बड़ी समस्या उठानी पड़ी है। भाजपा ने षडयंत्र रचकर उन्हें फंसाया। एक महिला से बदसलूकी करना ग़लत है, लेकिन उन्होंने अपना मान सम्मान बचाया है।
क्षेत्र गांव कुतुबपुर में किसान नेता मांगेराम त्यागी के निवास पर श्रीकांत त्यागी का समाज के लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि वह दो बार मोदीनगर से संभावित प्रत्याशी रहे हैं और दूसरे प्रदेशों में प्रचार किया।
भाजपा ने उन्हें ही षड्यंत्र के तहत उस महिला को नशे की हालत में वहां भेजा। यही नहीं फर्जी तरीके से फरार दिखाकर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। उन्हें समझ में नहीं आया कि वह आतंकवादियों कमांडर है या उससे भी कहीं बड़े अपराधी है, जिसके लिए उन्हें 72 दिन तक जेल में रहना पड़ा।
विज्ञापन
समाज ने उनके हित में इतना बड़ा आन्दोलन कर जो ताकत दिखाई है, इसकी उम्मीद भी नहीं थी ।वह समाज के ऋणी है। आने वाले चुनाव में समाज भाजपा को अपनी ताकत का अहसास कराएगा।
भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि निकाय चुनाव में वे कस्बा , गांव व शहरों में जाकर भाजपा का जमकर विरोध करेंगे। मुजफ्फरनगर नगरपालिका में कार्यरत गोपाल त्यागी का शोषण किया जा रहा है उसमें भी समाज आंदोलन करेगा। त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी, अमरीश त्यागी, हरीश त्यागी,मोनू प्रधान,हनी त्यागी, बब्लू त्यागी,तोहीन त्यागी, अंकित, कक्कन, विजय त्यागी, हिमांशु, गोपाल त्यागी, शशि गुर्जर, ऋषिपाल त्यागी मौजूद रहे।