{"_id":"647709794e3f899ede0562c4","slug":"muzaffarnagar-shanti-sena-came-out-in-support-of-wrestlers-did-a-foot-march-in-the-city-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पहलवानों के समर्थन में उतरी शांति सेना, शहर में किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पहलवानों के समर्थन में उतरी शांति सेना, शहर में किया पैदल मार्च
Wed, 31 May 2023 02:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 31 May 2023 02:17 PM IST
सार
हरियाणा के पहलेवानों के सम्मान की लड़ाई के लिए शांति सेना ने शहर में पैदल मार्च निकाला। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पैदल मार्च निकालती शांति सेना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे पहलवानों के समर्थन में मुजफ्फरनगर में शांति सेना भी सड़कों पर उतरी। कलक्ट्रेट से लेकर शहर के शिव चौक तक पैदल मार्च किया। भाजपा सांसद पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
सेना के अध्यक्ष मनेश गुप्ता के साथ महिला पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से पैदल मार्च शुरू किया। झांसी की रानी, एसडी मार्केट से होते हुए यह पैदल मार्च शिव चौक तक पहुंचा।
विज्ञापन
यहां पर पुलिसकर्मियों ने सेना अध्यक्ष मनेश गुप्ता से बातचीत की। मार्च इसके बाद वापस इसी मार्ग से कचहरी लौट गया। गुप्ता ने कहा कि पहलवानों को इंसाफ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता