{"_id":"5d20d9378ebc3e6cb66e76f0","slug":"muzaffarnagar-riots-in-protest-against-tampering-meerut-news-mrt4319114168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे में नहातीं युवतियों से छेड़छाड़, दो वर्गों के बीच तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे में नहातीं युवतियों से छेड़छाड़, दो वर्गों के बीच तनाव
विज्ञापन
भोपा क्षेत्र में घटना के बाद पुलिस से वार्ता करते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबहे में नहातीं युवतियों से की छेड़खानी, दो वर्गों के बीच तनाव
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा क्षेत्र के गांव जौली स्थित रजबहे में नहा रहीं युवतियों के साथ दूसरे वर्ग के युवकों ने अश्लील फब्तियां कसीं। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के सात गांव पहुंच गए और युवती पक्ष पर हमला कर दिया। इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला दो अलग अलग वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मौके पर जमा भीड़ को दौड़ाया। पुलिस ने दोनों वर्गों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है और गांव में फोर्स तैनात की गई है।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के ही एक व्यक्ति का परिवार काफी समय से पंजाब के शहर लुधियाना में रह रहा है। हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई थी। जिसके रिसेप्शन के लिए पूरा परिवार व रिश्तेदार गांव में आए हुए हैं। शनिवार दोपहर के समय उनके यहां आई हुईं लुधियाना निवासी चार युवती अन्य परिजनों व रिश्तेदारों साथ घूमने निकलीं और गांव के बाहर रजबहे पर नहाने लगीं। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे वर्ग के कुछ युवकों ने युवतियों के साथ न केवल छेड़छाड़ की। इसका वहां मौजूद युवती पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उनके और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई। युवती पक्ष वहां से लौट आया। आरोप है कि कुछ देर बाद छेड़छाड़ के आरोपी साथियों के साथ युवती पक्ष के घर जा पहुंचे और जो भी सामने आया, उसी पर हमला कर दिया। इसमें शादी में आईं हुईं दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को दौड़ाया। तनाव के चलते एसपी देहात आलोक शर्मा भी ककरौली, सिखेड़ा, जानसठ व खतौली थाना पुलिस के साथ मौके पर जा पहुंचे। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में शांति-सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।