फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: priest registered report on possession of Dalits on Hanuman temple

मुजफ्फरनगर: हनुमान मंदिर पर दलितों के कब्जे को लेकर पुजारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 06 Dec 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: priest registered report on possession of Dalits on Hanuman temple
muzaffarnagar news

मुजफ्फरनगर  में शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर में वाल्मीकि क्रांति दल द्वारा पुजारी को बाहर निकालकर कब्जा करने, धक्कामुक्की करने के मामले में पुजारी सच्चिदानंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर मंगलवार सुबह वाल्मीकि क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पुजारी सच्चिदानंद सेमवाल को बाहर निकालने के बाद खुद पुजारी का पद संभाल लिया था। इस दौरान मंदिर के ऊपर दलित हनुमान मंदिर का बैनर भी लगा दिया गया था। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी हरीश भदौरिया व शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर बैनर भी हटवा दिया था। प्रकरण में  मंगलवार को दलित क्रांति दल के लोगों ने हनुमान मंदिर पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उन्होंने पुजारी को बाहर निकालकर खुद मंदिर की कमान संभाल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना शुरू की। यही नहीं बल्कि उन्होंने मंदिर के बाहर अपना बैनर भी लगा दिया। बैनर पर दलित हनुमान मंदिर लिखा। पुलिस ने दलित समाज के लोगों को किसी तरह समझाकर मंदिर से बाहर निकाला। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। 

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्थान के असवर में हनुमान जी को दलित बताए जाने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने मुजफ्फरनगर में कहा था कि अगर सीएम योगी हनुमान को दलित बता रहे हैं तो देश के सभी हनुमान मंदिरों पर दलितों का कब्जा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा था कि मंदिरों के पुजारी भी दलित ही होने चाहिए।

चंद्रशेखर ने बीते शनिवार को मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के अलवर में सीएम योगी द्वारा हनुमान जी को लेकर दिए बयान की निंदा की। साथ ही उन्होंने योगी और मोदी को दलित विरोधी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed