फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar kawal kand 2013: Police arrested five accused of sahnavaz murder case

मुजफ्फरनगर: कवाल कांड मामले में शाहनवाज हत्याकांड के पांच आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 04 Jun 2019 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jun 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar kawal kand 2013: Police arrested five accused of sahnavaz murder case
आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुज़फ्फरनगर के बहुचर्चित कवाल कांड के शाहनवाज हत्याकांड में वांछित चल रहे मलिकपुरा निवासी छह आरोपियों में से पांच आरोपियों प्रह्लाद, तेंदर उर्फ तेंदू, विशन, देवेंद्र और जितेंद्र को जानसठ पुलिस ने मलिकपुरा से गिरफ्तार कर सीजीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि छठे आरोपी रविंद्र उर्फ पटवारी तलाश जारी है।

विज्ञापन

 
साढ़े पांच साल पहले जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को यह बहुचर्चित कांड हुआ था। जिसमें मलिकपुरा निवासी ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या की गई थी। इस कांड में कवाल निवासी शाहनवाज पुत्र सलीम की भी मौत हुई थी। कवाल कांड के बाद ही जिले में दंगा भड़का था।

विज्ञापन

सचिन-गौरव हत्याकांड में न्यायालय ने गत 8 फरवरी को सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी शाहनवाज हत्याकांड में एसआईसी ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। शाहनवाज के पिता सलीम ने इस रिपोर्ट के खिलाफ न्यायालय में प्रोटेस्ट डाला था जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए मलिकपुरा के उक्त छह आरोपियों को धारा 302 में तलब किया था। 

आरोपियों के कोर्ट में पेश न होने पर न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किए। इसके बावजूद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिस पर गत माह सीजीएम कोर्ट ने सभी छह आरोपियों की कुर्की आदेश जारी किए थे। 7 जून तक आरोपियों को गिरफ्तार करने या उनके मकानों की कुर्की करने के आदेश पुलिस को दिए थे।

मंगलवार सुबह जानसठ पुलिस ने मलिकपुरा में दबिश देकर छह में से पांच आरोपियों प्रह्लाद, तेंदर उर्फ तेंदू, बिशन, देवेंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार कर दोपहर साढ़े 12 बजे  सीजीएम कोर्ट में पेश किया है। उक्त सभी मृतक सचिन व गौरव के परिजन हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

Muzaffarnagar kawal kand 2013: Police arrested five accused of sahnavaz murder case
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार आरोपियों के अधिवक्ता अनिल जिंदल और अमीर अहमद ने कोर्ट में पांचों आरोपियों की जमानत अर्जी दाखिल की। एसीजीएम फर्स्ट, विपिन कुमार ने जमानत अर्जी को खारिज करते हुए पांचों आरोपियों के न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल में दाखिल कर दिया। मामले में 7 जून को पांचों आरोपियों को कोर्ट ने दोबारा तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed