फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar in kohram with double murder in Noida

नोएडा में हुए दोहरे हत्याकांड से मोरना में कोहराम, जानिए ये जरूरी बातें

Thu, 07 Dec 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 07 Dec 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar in kohram with double murder in Noida
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में हुए दोहरे हत्याकांड से मोरना में रहने वाले अग्रवाल परिवार केे लोगों में कोहराम मचा है। परिवार के लोगों ने बताया कि हत्याकांड का सूचना उन्हें बुधवार सुबह को लगी।

विज्ञापन


मोरना के मेन बाजार स्थित रामलीला चौक के पास तीन सगे भाइयों लाला वैद्यनाथ अग्रवाल, बनारसी दास और छोटनलाल अग्रवाल का परिवार है। लाला वैद्यनाथ अग्रवाल 40 साल पूर्व गांव छोड़कर दिल्ली गुड़गांव में टाइल्स व मार्बल्स का कारोबार करने लगा था। करीब छह माह तक कारोबार नहीं चला तो वे अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में आकर रहने लगा। वहां टाइल्स व मार्बल्स का कारोबार अच्छा चलने पर लाला वैद्यनाथ अग्रवाल वहीं पर रहने लगा। इसके चार बेटे हैं। बड़ा बेटा अयोध्या प्रसाद, रमेश बाघेश और सबसे छोटा बेटा सुरेश। उनके साथ उसका छोटा बेटा सुरेश कारोबार में हाथ बंटाने लगा था। बाकी बेटे अलग अलग जगह पर कारोबार करते हैं। सुरेश अपने बेटे सोनू पुत्रवधू 35 वर्षीय अंजली, पौत्री 12 वर्षीय मणि कनिका और पौत्र 16 वर्षीय प्रखर उर्फ राघव के साथ ग्रेटर नोएडा के वेस्ट गोर सिटी टू के गौरवे एवेन्यू में रहता है।
विज्ञापन


पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। रात में सोनू की पत्नी अंजली और बेटी मणि कनिका की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह मोरना स्थित परिवार के सदस्यों को हत्याकांड की खबर मिली। खबर मिलने पर परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया और गांव के परिचितों मेें शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों सरोज, आदेश, उज्ज्वल, बेेबी, संजय, आशीष, सुमित, राकेश, नीरज, पूर्व प्रधान लाला बादशाह ने बताया कि उनको हत्याकांड की जानकारी बुधवार की सुबह मिल गई थी। परिवार में इस हत्याकांड से परिवार के लोग बेहद दुखी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed