{"_id":"634f9fc2a85a7f195808dc29","slug":"muzaffarnagar-husband-dies-wife-seriously-injured-in-a-tragic-accident-on-delhi-dehradun-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Wed, 19 Oct 2022 09:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Oct 2022 09:15 PM IST
सार
खतौली क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उधर, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भंगेला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती मौत हो गई। परिजनों ने हादसे के बारे में कोई कार्रवाई नहीं कराई।
विज्ञापन
मेरठ के सामोली सलेमपुर निवासी दया प्रकाश (70) पुत्र मुंशी अपनी पत्नी कुसुमलता (65) के साथ बाइक से रुड़की जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भंगेला ओवरब्रिज के पास पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक पर सवार दंपती सड़क किनारे जा गिरा। मौके पर दया प्रकाश की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले में गोलू-टू की धूम, उम्र साढ़े चार साल, दस करोड़ है कीमत, खाता है घी और ड्राईफ्रूट्स
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को खतौली चिकित्सालय भेजा। जहां से चिकित्सकों ने महिला को गंभीर हालत के कारण मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी। प्रधान जमील अहमद और परिजन खतौली अस्पताल पहुंचे।
प्रधान ने बताया कि महिला को मोदीपुरम निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। शाम को दोनों शवों का बैराज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे के बारे में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी हैं और न ही फिलहाल कार्रवाई कराई हैं।