{"_id":"63733834c5858f24e11d13b2","slug":"muzaffarnagar-fever-and-pollution-making-people-sick-thousands-of-patients-reached-the-district-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: प्रदूषण से बिगड़े हालत, बुखार से बुरा हााल, जिला अस्पताल हर दिन पहुंचे रहे तीन हजार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: प्रदूषण से बिगड़े हालत, बुखार से बुरा हााल, जिला अस्पताल हर दिन पहुंचे रहे तीन हजार मरीज
Tue, 15 Nov 2022 12:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Nov 2022 12:27 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण और बुखार से लोगों का बुरा हाल है। यहां जिला अस्पताल में रोजाना करीब तीन हजार मरीज परामर्श ले रहे हैं। ओपीडी के बाहर बुखार और सांस के मरीजों की लंबी कतार लगी है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहा है, वैसे-वैेसे बीमारी लोगों को जकड़ रही है। बदलते मौसम और मच्छरों के कारण लोग वायरल और डेंगू बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उधर, प्रदूषण की वजह से भी सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि हवा खराब होने के कारण सांस के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भरमार है। हर ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देखी जा सकती है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल और डेंगू बुखार से पीड़ित है। रोजाना तीन हजार के करीब मरीज ओपीडी में परामर्श ले रहे हैं। वहीं, रोजाना 50 से ज्यादा मरीज बुखार की जांच करा रहे है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: By Poll Election: खतौली से विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी होंगी भाजपा की उम्मीदवार
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोगों को वायरल की शिकायत हो रही है। इसी के साथ मच्छर पनपने से डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों को जोड़ो में दर्द, आंखों में दर्द, सिर में दर्द, बदन दर्द के साथ थकान होने जैसी शिकायत होती है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और खराब हवा की वजह से लोगों को सांस में भी दिक्कत हो रही है। सांस के मरीजों की संख्या कुछ दिनों में बढ़ गई है।
इन बातों का रखें ध्यान
फिजिशियन डॉ. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि जरा भी लापरवाही लोगों की परेशानी का बढ़ा सकती है। इसलिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें। बासी खाना खाने से बचें। लिक्विड का इस्तेमाल करें। बाहर का खाना ना खाएं। पानी को अच्छे से उबालकर ही पीएं। उन्होंने कहा कि तेज बुखार होने पर अक्सर लोग कंबल में लेट जाते है, जिससे शरीर और ज्यादा तप जाता है, इससे दिमागी बुखार होने का खतरा रहता है। इसलिए इस दौरान ठंडे पानी से सिकाई करें।
पिछले पांच दिनों में मरीजों ने लिया परामर्श
दिनांक नए मरीज पुराने मरीज कुल मरीज
08 नवंबर 1604 1123 2727
09 नवंबर 2608 1719 4327
10 नवंबर 2903 2032 4935
11 नवंबर 2608 1825 4433
12 नवंबर 2700 1890 4590
कुल 12423 8695 21012
इन बातों का रखें ध्यान
फिजिशियन डॉ. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि जरा भी लापरवाही लोगों की परेशानी का बढ़ा सकती है। इसलिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें। बासी खाना खाने से बचें। लिक्विड का इस्तेमाल करें। बाहर का खाना ना खाएं। पानी को अच्छे से उबालकर ही पीएं। उन्होंने कहा कि तेज बुखार होने पर अक्सर लोग कंबल में लेट जाते है, जिससे शरीर और ज्यादा तप जाता है, इससे दिमागी बुखार होने का खतरा रहता है। इसलिए इस दौरान ठंडे पानी से सिकाई करें।
पिछले पांच दिनों में मरीजों ने लिया परामर्श
दिनांक नए मरीज पुराने मरीज कुल मरीज
08 नवंबर 1604 1123 2727
09 नवंबर 2608 1719 4327
10 नवंबर 2903 2032 4935
11 नवंबर 2608 1825 4433
12 नवंबर 2700 1890 4590
कुल 12423 8695 21012