फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar encounter case, court has summoned 11 accuded policemen

मुजफ्फरनगर एनकाउंटर मामला: अदालत ने 11 हत्यारोपी पुलिसकर्मियों को किया तलब

Wed, 19 Dec 2018 10:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Dec 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar encounter case, court has summoned 11 accuded policemen
अदालत ने सुनाई सजा

करीब ग्यारह साल पहले रतनपुरी क्षेत्र में हुए अमजद एनकाउंटर मामले में सीजेएम कोर्ट ने मृतक की मां की ओर से दायर हत्या की इस्तगासा को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने एनकाउंटर में शामिल 11 पुलिसकर्मियों को तलब किया है। इसके लिए 25 जनवरी 2019 की तारीख निर्धारित की गई है। 11 हत्यारोपी पुलिसकर्मियों में से एक की मौत हो चुकी है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


रतनपुरी, भौराकलां पुलिस और एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने तीन फरवरी 2007 को रतनपुरी थाना क्षेत्र में रामपुर चौराहे पर हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी युवक अमजद पुत्र खालिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। आरोप था कि वह भौराकलां क्षेत्र से बाइक लूट कर भाग रहा था। इस मामले में अमजद की मां अख्तरी ने दो फरवरी 2007 को ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को फैक्स किया गया था, जिसमें उसने रतनपुरी पुलिस द्वारा उसके पुत्र अमजद को एक फरवरी 2007 की रात्रि में घर से उठा कर ले जाना बताया था। साथ ही उसने प्रधानमंत्री को भी पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई थी। अमजद की मां ने सीजेएम कोर्ट में भी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की इस्तगासा दायर की थी। मृतक की मां अख्तरी के अधिवक्ता फैजयाब खान ने बताया कि कोर्ट ने हत्या की इस्तगासा को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने एनकाउंटर में शामिल रहे 11 हत्यारोपी पुलिसकर्मियों को तलब किया है। इसके लिए 25 जनवरी 2019 की तारीख नियत की है।

विज्ञापन

ये पुलिसकर्मी शामिल थे मुठभेड़ में 
तीन फरवरी 2007 में रतनपुरी के रामपुर चौराहे पर हुई अमजद मुठभेड़ में तत्कालीन निरीक्षक एंटी एक्सटॉर्शन सेल इकबालुज्जमां खान, कांस्टेबल नसीम अहमद, कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल मीर हसन, तत्कालीन एसओ रतनपुरी डॉ प्रवीण कुमार, कांस्टेबल मैयादीन सिंह, कांस्टेबल ब्रजपाल, कांस्टेबल सोहनवीर, चालक कांस्टेबल जसबीर सिंह, तत्कालीन एसओ भौराकलां सुधीर पाल धामा, एचसीपी अमीर सिंह शामिल रहे थे। इस मुठभेड़ का मुकदमा डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा रतनपुरी थाने पर दर्ज कराया गया था। डॉ प्रवीण कुमार की गत वर्ष मृत्यु हो चुकी है। निरीक्षक इकबालुज्जमां खान सीओ के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मीर हसन एसआई है, जो सहारनपुर जिले में तैनात है। अशोक कुमार को छोड़ कर बाकी पुलिस कर्मी अन्य जिलों में तैनात है। 

मानवाधिकार आयोग ने भी एनकाउंटर को फर्जी बताया था 
मानवाधिकार आयोग ने अपनी जांच में इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया था। आयोग की रिपोर्ट पर  शासन ने पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के एडीजीपी को पत्र लिखकर पीड़ित के परिजनों को पांच लाख रुपये की अंतरिम सहायता दिए जाने तथा सहायता की राशि दोषी पुलिसकर्मियों पर वसूली का दंड अधिरोपित करके उनसे वसूले जाने के आदेश दिए हैं। शासन के अनुपालन में डीएम की ओर से आठ माह पहले अप्रैल माह में मृतक अमजद की मां अख्तरी को पांच लाख रुपये की अंतिरम सहायता का चेक दिया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed