{"_id":"63fb18b1e1ba70b7100044db","slug":"muzaffarnagar-demand-for-the-arrest-of-the-murderer-jammed-by-keeping-the-dead-body-on-the-road-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सात साल के बालक की बेरहमी से हत्या, हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सात साल के बालक की बेरहमी से हत्या, हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
Sun, 26 Feb 2023 02:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar police, up crime news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी निवासी 7 वर्षीय बालक रौनक की गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया तो परिजन मान गए।
विज्ञापन
बचन सिंह कॉलोनी निवासी 7 वर्षीय बालक रौनक पुत्र दीपक शुक्रवार देर शाम खेलने निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा था। उसका शव शनिवार दोपहर क्षेत्र के ईख के खेत में मिला था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर लेकर जा रहे थे ।
विज्ञापन
हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने विश्वकर्मा चौक पर शव रख दिया और हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। आनन-फानन में मंडी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मंडी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे ।उन्होंने घटना का जल्द खुलासा और हत्यारोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और शव घर ले गए । सीओ मंडी का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन