फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Death sentence to two accused in murderous attack on teenager after sexually assaulted her

Muzaffarnagar: दुष्कर्म के बाद मासूम पर जानलेवा हमले में एक अभियुक्त को फांसी की सजा, दूसरे को उम्रकैद

Wed, 01 Feb 2023 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमले के दो अभियुक्तों की सजा पर अदालत ने फैसला दिया है। इनमें एक को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि दूसरे को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पिछले साल दोनों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Death sentence to two accused in murderous attack on teenager after sexually assaulted her
कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव में पिछले वर्ष तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमले के दो अभियुक्तों की सजा पर अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने एक अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है वहीं दूसरे अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पोक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मात्र 200 दिन के भीतर प्रकरण में फैसला आया।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया की वारदात 12 जून 2022 को अंजाम दी गई थी। पड़ोसी युवक मासूम को नजदीक स्थित मंदिर में पूजा के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर बच्ची से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मासूम पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पड़ोस के ही राजेश टोटा और उसके साथी सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष पोक्सो अदालत में हुई। अदालत ने बुधवार को दोनों अभियुक्तों की सजा पर फैसला सुनाते हुए एक को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि दूसरे को उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed