{"_id":"5ee8f1a88ebc3e4316320f59","slug":"muzaffarnagar-dead-body-taken-out-of-grave-after-three-months-sent-to-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: तीन माह बाद कब्र से निकाला शव, पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: तीन माह बाद कब्र से निकाला शव, पोस्टमार्टम को भेजा
Tue, 16 Jun 2020 09:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हत्या की आशंका के चलते परिजनों की मांग पर एक युवक के शव को करीब तीन माह बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने डीएम को पत्र लिखकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला संभा बाजार निवासी सरफराज (22) पुत्र तहजीब बेग की 15 मार्च को घर की छत से गिरने की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। कुछ दिनों बाद परिजनों को सरफराज की हत्या किए जाने का शक हुआ।
विज्ञापन
परिजनों ने डीएम रमाकांत पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी।
मंगलवार को डीएम के आदेश पर सरफराज के शव को सदर एसडीएम ब्रजेश कुमार, तहसीलदार धर्मेद्र सिंह, मंडावर थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन