फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Controversy over encroachment and three people injured in UP

अतिक्रमण हटवाने को लेकर नगर पंचायत कर्मियों और कबाड़ियों में मारपीट, कई घायल

Tue, 12 Feb 2019 11:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Controversy over encroachment and three people injured in UP
थाने में मामले की जानकारी देते पंचायत कर्मी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर कस्बे में नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटवाने गए पंचायत कर्मियों और कबाड़ियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कबाड़ी पक्ष के दो भाइयों को थाने ले आई। साथ ही घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया। एक घायल कबाड़ी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

            
मंगलवार को ईओ के निर्देश पर पुरकाजी नगर पंचायत के कर्मचारी कस्बे में हाईवे से अतिक्रमण हटवाने गए थे। अतिक्रमण हटवाते समय विरोध करने पर उनकी कबाड़ियों से मारपीट हो गई। इसमें पंचायत कर्मी मेनपाल और कबाड़ी पक्ष के दो युवक घायल हो गए। इसे लेकर पंचायत कर्मी थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस कबाड़ी पक्ष के घायल दो युवकों रिफाकत और गुलशेर को थाने ले आई। इसके बाद तीनों घायलों को पुरकाजी अस्पताल पर डाक्टरी परीक्षण कराया। यहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने गुलशेर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर रात तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

विज्ञापन

चोरी का मुकदमा दर्ज            
खादर तिराहे पर थाना छपार के गांव कासमपुर निवासी प्रवेज आलम का मेडिकल स्टोर है। चार फरवरी को उसके मेडिकल स्टोर से किसी ने 14 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मंगलवार को चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।            

शादी में आए युवक की बाइक चोरी            
हरियाणा के जनपद पानीपत के मोहल्ला उंझा नलवा थाना चांदनी बाग निवासी बिट्टू पुत्र मोहर सिंह सोमवार को धमात गांव में एक शादी में आया था। उसने अपनी बाइक गांव में अरुण के घेर में खड़ी की थी। यहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल में चोरी            
कस्बा निवासी जहांगीर का पुरकाजी बाईपास पर होटल है। सोमवार की रात चोरों ने होटल से गैस सिलिंडर सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार को पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed