फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: BJP silent in by-elections, MLAs and MLCs are ringing in calls

Muzaffarnagar: उपचुनाव में भाजपा मौन, विधायक और एमएलसी घनघना रहे फोन

Tue, 02 Aug 2022 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Aug 2022 05:50 PM IST
सार

खतौली विधायक और एमएलसी वंदना वर्मा का ऑडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि किसी के पक्ष में प्रचार नहीं कर रहा

विज्ञापन
Muzaffarnagar: BJP silent in by-elections, MLAs and MLCs are ringing in calls
विधायक चंदन चौहान, विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत के उप चुनाव को लेकर राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा ने किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया, लेकिन खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी और एमएलसी वंदना वर्मा के फोन खूब घनघना रहे हैं। प्रत्याशियों के समर्थन के आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चला। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें विधायक कह रहे हैं कि किसी का समर्थन नहीं किया।

विज्ञापन


जिला पंचायत के वार्ड 34 की सदस्य वंदना वर्मा के एमएलसी बन जाने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव चार अगस्त को होगा। छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रालोद, सपा और आजाद समाज पार्टी ने राजपुर के प्रत्याशी संजीव लंबरदार का समर्थन दिया है, जबकि भाजपा ने किसी भी प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद खतौली विधायक विक्रम सैनी और एमएलसी वंदना वर्मा खूब सक्रिय नजर आ रही हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ तो सियासी गलियों में चर्चाएं शुरू हुईं। विधायक ने एमएलसी को कॉल की तो वह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिससे मतदान से पहले ही माहौल गरमाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut News Today 02 August: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

विधायक जी 70 जगह गए हैं: वंदना वर्मा
प्रत्याशी रोशन सैनी और एमएलसी वंदना वर्मा के बीच बातचीत की ऑडियो वायरल हुआ है। एमएलसी ने कहा कि विधायक घूम रहे हैं और वह भी घूम रही हैं। मजबूरी में निकली हूं। यह भी कहा कि विधायक ने जाति विशेष पर टिप्पणी की है।

सुबूत दे दो, इस्तीफा दे दूंगा : विक्रम सैनी
पहला ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक विक्रम सैनी ने एमएलसी वंदना वर्मा को कॉल की। जिसमें विधायक कह रहे हैं कि वह किसी गांव में नहीं गए। आप सुबूत दे दो, इस्तीफा दे दूंगा। चुनाव के मद्देनजर किसी गांव में नहीं गया। जातिगत टिप्पणी के आरोप को गलत बताया।

उपचुनाव में ये हैं प्रत्याशी
वार्ड 34 के उप चुनाव में अमित कुमार, प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार, रोशन लाल, सुंदर पाल और संजीव कुमार प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की, खूब हुई खींचतान, इस बात से हैं खफा

उपचुनाव के विषय में यह भी जानिए
- जानसठ और खतौली ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतें चुनेंगी प्रतिनिधि
- उप चुनाव में 40 हजार 647 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
-  मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगी।
- कुल 41 बूथ बनाए गए हैं, इनमें 29 जानसठ ब्लॉक के गांवों में और 12 खतौली ब्लॉक में हैं
- जानसठ ब्लॉक के 28 हजार 891 जबकि खतौली ब्लॉक के गांवों के 11 हजार 746 मतदाता हैं

किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं : शुक्ला
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि उप चुनाव में भाजपा ने किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया है। ऑडियो वायरल होने की जानकारी कराई जा रही है।

रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर का कहना है कि संजीव लंबरदार को गठबंधन ने समर्थन किया है। पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed