फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Bike rammed into tractor-trolley, Kanwariya dies, another injured

Muzaffarnagar: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, कांवड़िए की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

Tue, 26 Jul 2022 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Jul 2022 03:58 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के रतनपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़िए को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bike rammed into tractor-trolley, Kanwariya dies, another injured
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थानाक्षेत्र में दिल्ली दून हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के निकट दिल्ली निवासी कांवड़ियों की बाइक ओवरटेक करते समय आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि एक कांवड़िया घायल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के महिपालपुर निवासी सोनू (25) पुत्र अरविंद अपने साथी संजय पुत्र लच्छीराम के साथ हरिद्वार से  गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहा था। बाइक सोनू चला रहा था।
विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के निकट बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। दोनों कांवडिए गंभीर घायल हो गए।  पुलिस दोनों घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने घायल सोनू को मृत घोषित कर दिया।  हादसे की जानकारी मृतक सोनू के परिजनों को दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed