फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of the women by given posion

विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला

Fri, 30 Aug 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
murder of the women by given posion
विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला
विज्ञापन

फलावदा। गांव महलका में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप है। जहर से महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने फलावदा थाने में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

खरखौदा लालपुर गांव निवासी पिता देवराज पुत्र हिमाचल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पुत्री 25 वर्षीय रूबी की शादी 13 दिसंबर 2018 को गांव महलका निवासी रिंकू पुत्र दयाराम से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। देवराज ने उसमें असमर्थता जताई। आरोप है कि 28 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोगों ने रूबी के साथ मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष ने रूबी को गंगानगर स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान रूबी की मौत हो गई। देवराज ने पति रिंकू, जेठ राहुल, देवर सचिन, ससुर दयाराम तथा सास को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed