फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Lover along with four accomplices murdered Reema on pressure of marriage

UP: तुम्हारा बच्चा पेट में पल रहा है मत मारो..., प्रेमी ने दोस्तों संग दी खौफनाक मौत, सिर्फ ये था रीमा का कसूर

Wed, 05 Jul 2023 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jul 2023 01:07 PM IST
सार

सरधना के खिर्वा नौआबाद की रीमा (30) की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। रीमा को अपने ही गांव के युवक से मोहब्बत हो गई थी। इसी इश्क ने उसकी और उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान ले ली। पुलिस ने वारदात में शामिल कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Murder: Lover along with four accomplices murdered Reema on pressure of marriage
पांचों आरोपी व रीमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना के खिर्वा नौआबाद की रीमा (30) की हत्या गांव के ही उसके प्रेमी आदेश ने की थी। गर्भवती होने के बाद रीमा अपने बच्चे को बचाने के लिए आदेश पर शादी का दबाव बना रही थी। आदेश ने रीमा को रास्ते से हटाने के लिए उसको मारने की प्लानिंग कर ली। रविवार की रात आदेश ने रीमा को फोन कर जंगल में बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला। पुलिस ने प्रेमी आदेश और उसके दोस्तों को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

Murder: Lover along with four accomplices murdered Reema on pressure of marriage
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सरधना के खिर्वा नौआबाद गांव के जंगल में सोमवार सुबह को गांव की रीमा उर्फ रामबीरी का शव जंगल में पड़ा मिला था। रीमा के गले और सिर पर चोट के निशान थे। हत्यारे रीमा का मोबाइल लूटकर ले गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रीमा के सवा महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया।

सरधना थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने जांच की तो गांव के आदेश से रीमा के प्रेम संबंधों की बात सामने आ गई। रीमा के मोबाइल की कॉल डिटेल से सामने आया कि रविवार रात 12.53 बजे गांव के आदेश ने उसके मोबाइल पर कॉल करके जंगल में बुलाया था। रीमा चुपचाप आदेश से मिलने के लिए जंगल में चली गई। वहां पर आदेश अपने चार दोस्तों के साथ मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही 
आदेश ने रीमा को पकड़ लिया। उसने दोस्तों से मारने के लिए कहा तो रीमा हाथ जोड़कर मिन्नतें करने लगी। कहती रही कि उसने तो सच्चा प्रेम किया है। उसका बच्चा पेट में पल रहा है, ऐसा मत करो। लेकिन आदेश ने उसकी एक नहीं सुनी। दोस्तों के साथ गला घोटने के बाद सिर में वार करके मार डाला। इसके बाद रीमा का मोबाइल लूटकर ले गए।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

2015 में हुई थी शादी, छह महीने बाद से ही मायके में रह रही थी
अनुसूचित जाति समाज की रीमा की शादी 2015 में टेहरकी गांव के अरुण से हुई थी। शादी के छह माह बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी थी। इसके बाद रीमा अनुसूचित जाति समाज के आदेश के करीब आ गई। दोनों में प्रेम संबंध हो गए।

इसी दौरान रीमा गर्भवती हो गई। उसने आदेश से कहा कि उसके पेट में पल रहे मासूम को बचा लो, उससे शादी कर लो। आदेश ने शादी से इनकार करते हुए गर्भपात कराने की बात कह दी। रीमा ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आदेश को लगा कि रीमा मानने वाली नहीं है, ऐसे में उसने उसकी हत्या की प्लानिंग करके वारदात को अंजाम दे दिया। रीमा के दो भाई रविंद्र और रामवीर हैं। पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed