फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: Young man murdered in love affair, was missing for three days

Murder in Meerut: प्रेम-प्रसंग में युवक की एलानिया हत्या, तीन दिन से था लापता, नाले में मिला शव

Mon, 16 Oct 2023 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Oct 2023 11:45 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में नाले में मिले शव की पहचान कंकरखेड़ा के मंगलपुरी निवासी विकास के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Murder in Meerut: Young man murdered in love affair, was missing for three days
युवक का फाइल फोटो: मेरठ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के मंगलपुरी निवासी 19 वर्षीय विकास की प्रेम प्रसंग के चलते एलानिया हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। लाला मोहम्मदपुर गांव के नाले में शनिवार को बरामद हुए शव की शनाख्त करते हुए परिजनों ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के मंगलपुरी निवासी मुनेश पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि उनके तीन बेटे दीपक, विक्की व तीसरे नंबर का विकास था। विकास कस्बे में ही एक लोवर बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विकास का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर युवती के परिजन विकास को लगातार धमका रहे थे। 10 अक्तूबर को भी युवती के परिजनों ने विकास को फोन पर एक-दो दिन में जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उसने रात में नशे की गोलियां खा ली थीं।

वह काफी डरा हुआ था और लगातार रो रहा था। 12 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके दोनों मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहे थे। 

शनिवार को लाला मोहम्मदपुर गांव में नाले में युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। रविवार को इसकी जानकारी मिलने पर विकास के परिजन मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव की शनाख्त विकास के रूप में की। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

देर रात विकास के भाई विक्की ने युवती और उसके पिता, भाई व मां के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि परिजनों ने युवक की शनाख्त कर ली है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दिन में मिल गया शव, पुलिस ने शाम को दर्ज की गुमशुदगी
परिजनों ने पुलिस की लापरवाही के चलते विकास की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम विकास घर से लापता हो गया था। वह अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी भी दी, इसके बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें अगले दिन शाम को आने को कह दिया। शनिवार दोपहर लाला मोहम्मदपुर गांव के नाले में शव मिला, लेकिन पुलिस ने उन्हें जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed