पत्नी ने कराई थी कोचिंग संचालक की हत्या, आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार सकौती निवासी सोनू गुर्जर पुत्र ज्ञान सिंह मवाना में कोचिंग का संचालन करता था। वह बीती तीन नवंबर को सवार होकर कोचिंग के लिए जा रहा था। रास्ते में फलावदा थाना क्षेत्र के गांव पिलौना के समीप बाइक सवार तीन हमलावरों ने सोनू गुर्जर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
फलावदा पुलिस ने कोचिंग संचालक की पत्नी नेहा की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें सामने आया कि उसके धंजू निवासी शुभम से संबंध हैं। उसने ही दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की है। इस पर एसओजी एवं पुलिस रविवार को शुभम को गिरफ्तार करने उसके गांव धंजू गई थी। वहां पर परिजनों ने हमला कर शुभम को छुड़ा लिया था।
पुलिस का कहना है नेहा की मिलीभगत से शुभम ने अपने गांव के ही रोहित व दलजीत के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुभम, दलजीत एवं नेहा को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी ने बताई थी पहचान
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनू की पत्नी नेहा का धंजू निवासी शुभम से सितंबर 2019 से परिचय था। शुभम ने कहा कि वह अपने पति को छोड़ दे नहीं तो उसकी हत्या कर देगा। वहीं, सोनू को पत्नी के संबंध के बारे में शक होने लगा था।
इसको लेकर दोनों में कई बार विवाद हुआ। इस पर नेहा ने बीती दो नवंबर को शुभम को सोनू की हत्या करने के लिए भेजा था। शुभम अपने साथियों के साथ सोनू को तलाशता रहा परंतु वह नहीं मिला। तीन नवंबर को नेहा ने व्हाट्सएप कॉल करके शुभम को सोनू की पहचान एवं बाइक का नंबर बताया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/