फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: Brother beats sister middle of the road, strangles her to death

झूठी आन की खातिर हत्या: भाई ने बहन को बीच सड़क पर पीटा, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, तमाशा देखती रही भीड़

Wed, 07 Aug 2024 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Aug 2024 02:41 PM IST
सार

नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज बड़े भाई ने घर में उसे पीटा। बचकर घर से बाहर निकल आई तो भाई ने उसे बीच सड़क मेंं पकड़ लिया और भरी भीड़ के आगे बहन की निर्मम हत्या कर डाली।

विज्ञापन
Murder in Meerut: Brother beats sister middle of the road, strangles her to death
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। जहां नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज बड़े भाई ने घर में उसे पीटा। वह बचकर बाहर सड़क पर भाग आई। भाई पीछे-पीछे आया। दोबारा से पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही। करीब आधा घंटे बाद किसी ने डायल-112 को सूचना दी। इंचौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की दो डीवीआर कब्जे में ले ली। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

इंचौली थाना अंतर्गत एक गांव में मुस्लिम परिवार रहता है। आठ बहन-भाईयों में सबसे छोटी बहन का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। चार माह वह युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। किशोरी अब फिर से उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जिसको लेकर बीती रात से कई बार विवाद हुआ। सुबह करीब 11 बजे भी उसके साथ मारपीट की गई। वह घर से भाग निकली और गांव की मुख्य सड़क पर आ गई।

पीछे से सबसे बड़ा भाई पहुंच गया और बहन को पीटने लगा। यह देख मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते भाई ने बहन का गला दबा दिया। यह सब मौके पर खड़ी भीड़ ने देखा लेकिन तड़फती किशोरी को किसी ने दरिंदे से नहीं बचाया। कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी भाई घर पहुंच गया। करीब 20 मिनट तक उसका शव सड़क पर पड़ा रहा। डायल-112 पहुंची और इंचौली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर इंचौली प्रभारी योगेंद्र कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई हिरासत में लिया
घटना के बाद हत्यारोपी भाई घटनास्थल से करीब 100 कदम की दूरी पर स्थित घर पहुंच गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोग पुलिस को जानकारी देने से बचते रहे। 

सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ली
घटनास्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिसमें से तीन ग्राम पंचायत के हैं और एक गेट के बाहर के गेट पर लगा था। पुलिस ने सबसे पहले उन कैमरों के डीवीआर कब्जे में ले लिए। वहीं, लोगों से मोबाइल में बनाई गई वीडियो के बारे में भी पूछताछ की। 

मुकदमा लिखा गया था: थाना प्रभारी 
इंचौली थाना प्रभारी योगेंंद्र कुमार ने बताया कि मार्च माह में किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय दोनों को दूसरे राज्य से बरामद किया गया था। उसके बाद परिजनों ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। अब इस घटना में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed