फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in home stay:Inspector son dead body hidden under the bed after murder

Meerut: होम स्टे में दरोगा के बेटे की हत्या, शव बेड के नीचे छिपाया, युवती और दोस्त के साथ ठहरा था युवक

Mon, 11 Sep 2023 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

मेरठ के मसूरी में एक होम स्टे में दरोगा के बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मेरठ में तैनात दरोगा का बेटा एक युवती और दोस्त के साथ होटल में ठहरा था। उसका हत्या के बाद युवक का शव बेड के नीचे छिपा दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कमरा सील कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Murder in home stay:Inspector son dead body hidden under the bed after murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मसूरी में भट्टा गांव निवासी युवक कपिल चौधरी (24) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को बेड के नीचे छिपा दिया गया। युवक मूल रूप से रुड़की का रहने वाला था और यहां शनिवार रात को दोस्त व एक युवती के साथ ठहरा था।

विज्ञापन


युवक और युवती रविवार तड़के करीब चार बजे होम स्टे छोड़कर चले गए। इसकी पुष्टि यहां के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से भी हो रही है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कमरे को सील कर दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। कपिल चौधरी के पिता सत्या कुमार चौधरी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वह मेरठ में तैनात हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: ब्रॉडबैंड स्पीड, 5जी बहाना, लालच में ठगी का शिकार न बन जाना, बैंक खाता हो सकता है खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना भट्टा गांव स्थित चाय-रोटी सेवन नाइट होम स्टे की है। यहां शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो युवक और एक युवती पहुंचे थे। तीनों को कमरा नंबर-106 दिया गया। तीनों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया और कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह के वक्त जब कर्मचारी बाहर निकले तो होम स्टे के बाहर से तीनों की कार गायब थी।

इस पर रूम सर्विस स्टाफ ने कमरे में देखा तो वहां पर खून फैला हुआ था। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ एक युवक का शव बेड के नीचे छिपाया गया था। इस युवक की पहचान कपिल चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया और कपिल के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इनमें कपिल के साथ आने वाले युवक और युवती तड़के करीब चार बजे होम स्टे से बाहर जाते दिख रहे हैं। 

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कपिल के साथ आने वाले युवक और युवती की फोटो को विभिन्न चेक पोस्ट और थाने चौकियों को मुहैया करा दिया गया है। मोबाइल लोकेशन और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें:  West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, बिजनौर में महिला की हत्या

कपिल के नाम से ही लिया गया था कमरा 
पुलिस ने जब होम स्टे के रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि यह रूम कपिल के नाम से ही लिया गया था। आगंतुक रजिस्टर में युवक और युवती के नाम का जिक्र नहीं था, जबकि नियमों के अनुसार साथ आने वाले लोगों के नाम पते के साथ-साथ उनकी आईडी भी ली जाती है। इस पर पुलिस ने होम स्टे संचालक को भी चेतावनी जारी की है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। 

बार-बार कार से उतर रहा था कपिल 
शनिवार सुबह होम स्टे में कोई कमरा खाली नहीं था। उन्होंने कमरा खाली होने का इंतजार किया। कपिल बार-बार कार से उतरकर रेस्टोरेंट की ओर जा रहा था। युवक और युवती कार में ही बैठे हुए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब कमरा खाली होने का पता चला तो कपिल ने कार के पास जाकर दोनों को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed