Meerut: होम स्टे में दरोगा के बेटे की हत्या, शव बेड के नीचे छिपाया, युवती और दोस्त के साथ ठहरा था युवक
मेरठ के मसूरी में एक होम स्टे में दरोगा के बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मेरठ में तैनात दरोगा का बेटा एक युवती और दोस्त के साथ होटल में ठहरा था। उसका हत्या के बाद युवक का शव बेड के नीचे छिपा दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कमरा सील कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मसूरी में भट्टा गांव निवासी युवक कपिल चौधरी (24) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को बेड के नीचे छिपा दिया गया। युवक मूल रूप से रुड़की का रहने वाला था और यहां शनिवार रात को दोस्त व एक युवती के साथ ठहरा था।
युवक और युवती रविवार तड़के करीब चार बजे होम स्टे छोड़कर चले गए। इसकी पुष्टि यहां के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से भी हो रही है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कमरे को सील कर दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। कपिल चौधरी के पिता सत्या कुमार चौधरी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वह मेरठ में तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: ब्रॉडबैंड स्पीड, 5जी बहाना, लालच में ठगी का शिकार न बन जाना, बैंक खाता हो सकता है खाली
इस पर रूम सर्विस स्टाफ ने कमरे में देखा तो वहां पर खून फैला हुआ था। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ एक युवक का शव बेड के नीचे छिपाया गया था। इस युवक की पहचान कपिल चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कपिल के साथ आने वाले युवक और युवती की फोटो को विभिन्न चेक पोस्ट और थाने चौकियों को मुहैया करा दिया गया है। मोबाइल लोकेशन और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, बिजनौर में महिला की हत्या
कपिल के नाम से ही लिया गया था कमरा
पुलिस ने जब होम स्टे के रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि यह रूम कपिल के नाम से ही लिया गया था। आगंतुक रजिस्टर में युवक और युवती के नाम का जिक्र नहीं था, जबकि नियमों के अनुसार साथ आने वाले लोगों के नाम पते के साथ-साथ उनकी आईडी भी ली जाती है। इस पर पुलिस ने होम स्टे संचालक को भी चेतावनी जारी की है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
बार-बार कार से उतर रहा था कपिल
शनिवार सुबह होम स्टे में कोई कमरा खाली नहीं था। उन्होंने कमरा खाली होने का इंतजार किया। कपिल बार-बार कार से उतरकर रेस्टोरेंट की ओर जा रहा था। युवक और युवती कार में ही बैठे हुए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब कमरा खाली होने का पता चला तो कपिल ने कार के पास जाकर दोनों को जानकारी दी।