फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder For love affair in shamli district, family killed boyfriend after girlfriend calls him home

मर्डर: प्यार करने की युवक को मिली खौफनाक सजा, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया घर और फिर....

Wed, 02 Dec 2020 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Dec 2020 05:16 PM IST
सार

  • युवती से फोन कराकर घर में बुलवाया
  • परिजनों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
Murder For love affair in shamli district, family killed boyfriend after girlfriend calls him home
मृतक का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में गांव पांथुपुरा में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए युवती को उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो भाई फरार हैं। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को यमुना में फेंका गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पांथुपुरा निवासी 19 वर्षीय सावन रविवार रात घर से लापता हो गया था। सोमवार को उसके पिता नरेश ने थाना झिंझाना पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


युवक के परिजनों के शक जताने और युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने गांव के धीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सोमवार रात में पुलिस ने लापता सावन का शव गांव पुरानी भड़ी के निकट यमुना नदी से बरामद कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता नरेश की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर गांव के धीर सिंह, उसकी पत्नी कंपोस, पुत्र अरुण व पंकज और पुत्री निशा निवासी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी धीर सिंह, उसकी पत्नी कंपोस और पुत्री निशा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अरुण और पंकज अभी फरार हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी और शव को नहर में फेंकने में इस्तेमाल बोरा बरामद कर लिया गया है। फरार दोनों आरोपियों और हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि सावन का गांव की युवती निशा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने सावन की हत्या की साजिश रच डाली। 29 नवंबर की रात को परिजनों ने निशा से फोन कराकर सावन को अपने घर में बुलवाया।

सावन रात में निशा के घर में पहुंचा। वहां पहले से ही निशा का भाई अरुण और उसकी मां कंपोस मौजूद थे। इसके बाद निशा का पिता और उसका दूसरा भाई पंकज भी कमरे में डंडे लेकर पहुंच गए। सभी ने सावन पर डंडों से वार कर उसे अधमरा कर दिया और उसके हाथ पैर पकड़कर कमरे में रखी रस्सी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद उसके शव को एक बोरे में बांध दिया। इसके बाद धीर सिंह और भाई अरुण बोरे में रखे शव को रात में ही बाइक से गांव से करीब 10 किमी दूर गांव पुरानी भड़ी के पास यमुना नदी में फेंककर घर लौट आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed