सिर कूचकर हत्या: होटल, पेट्रोल पंप, शराब के ठेके पर कैमरे खंगाले, नहीं मिले बंटी के हत्यारे
मोदीपुरम हाईवे पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर युवक की सर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव की पहचान कराने में कामयाब हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर पावली खास गांव निवासी बंटी प्रजापति की सिर कूचकर हत्या के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने दूसरे दिन होटल, पेट्रोल पंप और आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शव के पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पावली खास निवासी दुर्गाप्रसाद प्रजापति का बेटा बंटी प्रजापति शुक्रवार शाम गांव से मोदीपुरम आया था। बंद पड़े पेट्रोल पंप पर शराब पीने के दौरान मारपीट के बाद बंटी की हत्या कर दी गई और आरोपी फरार हो गए।
करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी पहचान हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पंप पर रहने वाले चौकीदार आसिफ ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने होटल, अंग्रेजी, देशी और बीयर के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे, पंप सहित अन्य कई दुकानों पर लगे कैमरे देखे, लेकिन बंटी दिखाई नहीं दिया। पुलिस की टीम हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है। कई दुकानदारों, ठेले वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
शाम होते ही जुट जाते हैं शराबी
जिस जगह पर बंटी प्रजाति की हत्या हुई है, वह अब शराबियों का ठिकाना बन गया है। हाईवे किनारे शराब के ठेके हैं। यहां से दस मीटर दूर ही पेट्रोल पंप बंद पड़ा है। शाम के समय शराब लेने के बाद लोग यहीं पर शराब पीते है। पहले भी कई बार वहां पर यहां विवाद हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई सख्ती नहीं दिखाई।
साथ में आए लोगों ने की वारदात
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुक्रवार शाम बंटी ई-रिक्शा से मोदीपुरम आया और उसके साथ में दो अन्य लोग भी थे। उनके साथ ही उसने शराब भी पी। इस दौरान ही किसी बात को लेकर मारपीट हुई हो और फिर उसकी हत्या कर शव के छोड़कर भाग गए। अभी यह जांच की जा रही है कि गांव में रंजिश या पैसे के विवाद में तो हत्या नहीं की गई है।
बंटी का अंतिम संस्कार हो गया, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस की दो टीम जांच में लगी है। कई जगह सीसीटीवी कैमरे देखे हैं, लेकिन कहीं बंटी नहीं दिखा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - जयप्रकाश यादव, थाना प्रभारी पल्लवपुरम।