फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munnabhai arrested in UP Police constable recruitment in Meerut

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में दूसरा मुन्नाभाई गिरफ्तार, सॉल्वर के जरिए पास की लिखित परीक्षा

Mon, 09 Dec 2019 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Dec 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Munnabhai arrested in UP Police constable recruitment in Meerut
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई बाएं व गिरफ्तार मुन्नाभाई लाल घेरे में - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पुलिस लाइन में चल रही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में नापतोल प्रक्रिया के दौरान एक और मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नीरज पुत्र ओमी सिंह निवासी चरला थाना फलावदा है। 
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने बताया 28 जनवरी 2019 को उसने मुरादनगर स्थित पंतजलि सेंटर में लिखित परीक्षा नहीं दी थी। परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर गैंग के युवक को बैठाया था। बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने पर पुलिस को शक हुआ। 
विज्ञापन

युवक से पूछताछ की गई इसके बाद युवक ने पूछताछ में बताया कि लिखित परीक्षा के लिए पैसे दिए थे। यह एक सप्ताह में दूसरा मामला है जब यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के मामले में सॉल्वर गैंग का नाम सामने आया है। 

मेरठ जोन के भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई का कहना है कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। जिस से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में भर्ती बोर्ड के निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले पिछले सप्ताह गुरुवार को भी पुलिस ने नापतौल प्रक्रिया के दौरान एक मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया था। आरोपी अनूप कुमार पुत्र धन सिंह मूल रूप से औरंगाबाद (बिहार) का रहने वाला था। उसने बनारस के एएसएम इंटर कॉलेज में 28 जनवरी को यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में अपनी जगह किसी और सॉल्वर को बैठा दिया था। 

परीक्षा में सॉल्वर ने एडमिट कार्ड में अपना फ़ोटो और बायोमेट्रिक प्रयोग किया और प्रवेश पा गया। अब जब नापतौल की बारी आई तो गड़बड़झाला पकड़ा गया। पता चला कि लिखित परीक्षा में पास होने के लिए सॉल्वर गैंग ने अनूप से दो लाख रुपये में सौदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed