फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi Murder Case Munna Bajrangi was murdered as per pre-planned murder revealed in CBI chargesheet

UP: 'डॉन' को सटाकर मारी थीं सात गोलियां... कत्ल के बाद जेल से बाहर फेंक दी थीं तीन पिस्टल; चार्जशीट में खुलासा

Tue, 23 Apr 2024 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Apr 2024 12:12 PM IST
सार

पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या पूर्व योजना के तहत हुई थी। इसका खुलासा सीबीआई की चार्जशीट में हुआ है। बागपत जेल में 9 जुलाई 2018 को मुन्ना बजरंगी की हत्या हुई थी। सीबीआई इस हत्याकांड की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Munna Bajrangi Murder Case Munna Bajrangi was murdered as per pre-planned murder revealed in CBI chargesheet
Munna Bajrangi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में सीबीआई की चार्जशीट से बड़ा खुलासा हुआ है। मुन्ना बजरंगी की हत्या पूर्व योजना के तहत की गई थी और उसकी हत्या में एक ही बोर की तीन पिस्टलों को इस्तेमाल किया गया था, जबकि चौथी पिस्टल बरगलाने के लिए रखी गई थी। 
विज्ञापन


हत्याकांड में सुनील राठी व उसके भाई समेत कई को आरोपी बनाया गया है। पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से फिरौती मांगने के मुकदमे में पेशी के लिए आठ जुलाई 2018 को झांसी जेल से बागपत लाया गया था। मुन्ना बजरंगी की जेल में 9 जुलाई की सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी को मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी बनाते हुए कोतवाली में इस घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद तत्कालीन जेलर और तीन बंदी रक्षकों को निलंबित किया गया था। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने घटना की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद से सीबीआई मामले की जांच कर रही थी, जिसके लिए सीबीआई की टीम कई बार बागपत जेल भी पहुंची थी। जांच पूरी होने पर सीबीआई ने चार्जशीट न्यायालय में पेश की। हालांकि यह बताया जा रहा है कि न्यायालय ने चार्जशीट में खामियां बताकर पूरी जांच करने के बाद उसे दोबारा पेश करने के लिए कहा है।
Trending Videos

हत्या के बाद जेल से बाहर फेंक दी गई थी तीन पिस्टल
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार बरामद कारतूस के दस खोखों की एफएसएल रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मुन्ना बजरंगी को गोली मारने के लिए जेल में 7.62 एमएम की चार पिस्टल लाई गई थी। जबकि गोली मारने में तीन पिस्टल इस्तेमाल की गई थी। उसे पिस्टलों से सात गोली नजदीक से मारी गई थी। 

 

एक पिस्टल से पांच गोली, दूसरी पिस्टल से तीन और तीसरी पिस्टल से दो गोलियों सहित कुल 10 गोलियां चलाई गई थी। उसके शरीर पर गोली लगने के सात निशान और शरीर से गोली बाहर निकलने के छह निशान मिले थे। जबकि एक गोली शरीर के अंदर ही मिली थी।

जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए चौथी पिस्टल को जेल के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था। आगरा व केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट भी सीबीआई की चार्जशीट में लगी है। हालांकि सीबीआई हत्या में इस्तेमाल ये तीनों पिस्टल अब तक बरामद नहीं कर सकी।

सुनील राठी समेत इनको बनाया गया आरोपी
सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कुख्यात सुनील राठी, उसके भाई अरविंद राठी, ओमबीर राठी, प्रवेंद्र राठी और बबलू नंबरदार को आरोपी बनाया है। यह सभी हत्या के समय बागपत जेल में बंद थे। सीबीआई ने इसे राज्य पोषित हत्याकांड नहीं मानते हुए अपनी चार्जशीट में पुलिस कर्मियों को क्लीनचिट दी है।

 

सीबीआई की चार्जशीट दाखिल करने के बारे में यहां अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बारे में अन्य स्त्रोत से जानकारी मिली है और चार्जशीट लौटाने के बारे में पता चला है। अधिकारिक जानकारी मिलने पर ही कुछ बताया जा सकता है। अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed