फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi murder: ADG arrives in Baghpat Jail, interrogates Rathi, opens important secrets soon

मुन्ना बजरंगी हत्या: बागपत जेल पहुंचे एडीजी, सुनील राठी से की पूछताछ, जल्द खुलेंगे कई अहम राज

Wed, 11 Jul 2018 10:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 11 Jul 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder: ADG arrives in Baghpat Jail, interrogates Rathi, opens important secrets soon
एडीजी जेल चंद्रप्रकाश बागपत जेल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के करीब 30 घंटे बाद एडीजी जेल चंद्रप्रकाश बागपत जेल पहुंचे। जेल में घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारोपी सजायाफ्ता सुनील राठी से लंबी पूछताछ की। निलंबित किए गए जेलर से जानकारी ली। एडीजी जेल में करीब पांच घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की। यूपी के सबसे बड़े डॉन की हत्या की जांच के लिए एडीजी जेल चंद्रप्रकाश मंगलवार दोपहर 30 घंटे बाद करीब 12 बजकर 30 मिनट पर बागपत जेल पहुंचे। एडीजी ने जेल में घटनास्थल का निरीक्षण किया। तन्हाई बैरक देखी और जेल में सुरक्षा के इंतजाम की जांच भी की। हत्यारोपी सुनील राठी से लंबी पूछताछ की, इस दौरान राठी अपने पुराने बयान पर ही अडिग रहा। 
विज्ञापन


एडीजी ने सस्पेंड जेलर यूपी सिंह से भी जानकारी ली। जेल की सुरक्षा व्यवस्था और समस्याओं की बाबत जाना। इस दौरान एसपी जयप्रकाश और सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा भी मौजूद रहीं। करीब पांच घंटे की छानबीन के बाद एडीजी जेल ने कहा कि जेल में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था को आदेश दे दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पिस्टल जेल में कैसे पहुंचा और सुनील राठी ने बजरंगी की हत्या क्यों की। इसकी जांच भी चल रही है। लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्या: 34 सेकेंड में मर्डर, और बागपत जेल की अनदेखी तस्वीरें, सिर्फ एक क्लिक में देखें

बागपत जेल में ही डटे हैं डीआईजी

Munna Bajrangi murder: ADG arrives in Baghpat Jail, interrogates Rathi, opens important secrets soon
एडीजी जेल चंद्रप्रकाश - फोटो : अमर उजाला

आगरा रेंज के डीआईजी संजीव त्रिपाठी विभागीय जांच कर रहे हैं। वह बागपत जेल में कैंप किए हैं। एडीजी ने बताया कि हर परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

जेलर एसके सिंह पहुंचे बागपत 
जेलर यूपी सिंह को निलंबित करने के बाद जेलर एसके सिंह को बागपत की जेल का जेलर बनाया है। मंगलवार को जेलर ने पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है।  

राठी पुराने बयान पर ही अडिग 
जांच के दौरान अधिकारियों ने आरोपी सुनील राठी से पूछताछ की। वह पुराने बयान ही दोहराता रहा। एडीजी चंद्रप्रकाश का कहना है कि यह जांच का विषय है। राठी से पूछताछ की गई है, उसने कई बातें बताई, जो गोपनीय हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed